{"_id":"62af7b6d4ed62134be1f14fe","slug":"agneepath-scheme-33-accused-sent-to-jail-in-the-ruckus-aligarh-news-ali294265715","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ योजना : बवाल में 33 आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ योजना : बवाल में 33 आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन
खैर में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए निरीक्षण करने पहुंचे डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कला?
- फोटो : CITY OFFICE
अग्निपथ योजना के विरोध में टप्पल में हुए बवाल के बाद तीसरे दिन शनिवार को माहौल बिल्कुल सामान्य रहा। हालांकि पुलिस-प्रशासन के स्तर से सुरक्षा के इंतजाम ज्यों के त्यों बरकरार हैं। साथ में बवाल में शामिल उपद्रवियों की धरपकड़ का अभियान जारी है। इस अभियान के तहत टप्पल में हुए बवाल में 15 और आरोपी रविवार को जेल भेजे गए। इसके अलावा लोधा व गभाना से भी 18 आरोपी जेल भेजे गए हैं। इस तरह 33 लोग जेल भेजे गए हैं। अब तक इस बवाल में कुल 68 को जेल भेजा जा चुका है। टप्पल में रविवार देर शाम तक 10 और गिरफ्तारी की जा चुकी हैं, जिन्हें सोमवार को जेल भेजा जाएगा। इसके अलावा 25 संदिग्ध भी पूछताछ के लिए बैठा रखे हैं।
शुक्रवार को टप्पल/जट्टारी में हुए बवाल के बाद से वहां सुरक्षा पुख्ता है। टप्पल क्षेत्र को 4 जोन व आठ सेक्टरों में बांटकर पुलिस तैनात है। पूरा इलाका छावनी बना हुआ है। इसके अलावा जिले भर के इगलास, गोंडा, खैर, गभाना, पिसावा, लोधा क्षेत्र में 17 सेक्टर बना रखे हैं। पुलिस टीमें युवकों की चेकिंग व टोकाटाकी कर रही हैं। बेवजह सड़कों पर घूमने वाले युवकों को सख्ती से वापस किया जा रहा है। रविवार को डीएम इंद्रविक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सभी इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। दोपहर में वे गभाना हाईवे टोल पर पहुंचे और सोमना स्टेशन गए। इसके अलावा, खैर व टप्पल भी गए। सभी जगह सुरक्षा इंताजम देखे और पुलिस बल को निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीणों से भी संवाद किया और अपने परिवार व क्षेत्र के युवकों को समझाकर रखने की सलाह दी।
इधर, टप्पल में हुए बवाल में कुल 4 मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, जिनमें 35 आरोपी शनिवार को जेल भेजे गए थे। रविवार को टप्पल बवाल के 15, गभाना में दो दिन पहले हंगामा करने वाले 3 व लोधा में खेरेश्वर पर हंगामा मामले में 15 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
धरपकड़ अभियान में 50 को शांति भंग में किया पाबंद
पुलिस की टीमें चेकिंग व धरपकड़ अभियान चलाए हुए हैं। इस अभियान में सोशल मीडिया पर सक्रिय व बवाल में शामिल रहे कुछ ऐसे युवक भी पकड़े गए हैं, जिनकी भूमिका बवाल में नहीं थी। मगर वे भीड़ का हिस्सा थे। जिले भर से ऐसे 50 युवकों का शांति भंग में चालान किया गया है। अन्य जगहों पर हंगामों में भी ये शामिल हैं। इस अभियान में टप्पल से 20, खैर से 10, इगलास से 5, गोंडा से 5, लोधा से 3 व मडराक से 5 समेत कुल 50 लोगों को शांतिभंग में पाबंद कर उनका चालान किया गया है।
अब तक 11 कोचिंग संचालक व 5 ग्रुप एडमिन गिरफ्तार
पुलिस ने अब तक के गिरफ्तारी अभियान में कुल 11 कोचिंग संचालक दबोचे हैं, जिनमें से 9 को शनिवार को जेल भेजा गया था। दो रविवार को जेल भेजे हैं। इसके अलावा 5 ग्रुप एडमिन हैं। जिन्हें जेल भेजा गया है। इन पर पोस्ट वायरल करने संबंधी आरोप हैं।
जिले भर में कोचिंग रडार पर, लटकने लगे ताले
इस बवाल के बाद जिले भर के वे कोचिंग रडार पर आ गए हैं, जो सेना भर्ती की तैयारी कराते हैं। शनिवार तक सिर्फ टप्पल व क्षेत्र के कोचिंग ही बंद थे। मगर अब जिला मुख्यालय सहित आसपास के अन्य कस्बों में भी ऐसे कोचिंग संस्थानों पर ताले लटकने लगे हैं। सभी में अवकाश की घोषणा की जा रही है। पुलिस स्तर से व जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से इन सभी कोचिंगों पर फोन पहुंच रहे हैं। वहां की शिक्षा व्यवस्था से लेकर वहां आने वाले छात्रों की संख्या, उनके नाम, पते, मोबाइल नंबर, उनके आने जाने का समय आदि संकलित किया जा रहा है। टप्पल बवाल में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा सहित अन्य कोचिंग संचालकों के नाम आने के बाद से जिले भर के कोचिंग संचालकों को रडार पर लिया गया है। उन्हें हिदायत दी जा रही है कि वे अपने यहां आने वाले बच्चों को समझाकर व हिदायत देकर रखें। अब अगर जिले में कहीं भी कोई बवाल हुआ तो उनको भी मुकदमों में शामिल किया जाएगा।
- उपद्रव के बाद अब स्थिति सामान्य हो रही है। पुलिस का कड़ा पहरा है। बवाल में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें लगी हैं। कुल 35 लोगों को जेल भेजने के बाद अब 33 और जेल भेजे गए हैं। देर शाम तक 10 और गिरफ्तारी हुई हैं। 50 लोग शांति भंग में पाबंद किए हैं। इन्हें लेकर तरह-तरह के इनपुट थे। लोगों से संवाद भी कायम किया जा रहा है।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी