फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   agitation in amu

जुमे की नमाज के बाद सड़काें पर उतरे छात्र, किया मार्च, फूंके पुतले, जमकर की नारेबाजी

Sat, 19 Sep 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Sat, 19 Sep 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
agitation in amu
हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह द्वारा एएमयू को आतंकवाद की नर्सरी कहे जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों छात्रों ने हाथ में हिंदू वाहिनी के नेताओं के पुतले लिए एएमयू जामा मस्जिद से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। बाद में पुतले की जूते से पिटाई की गई और उसका दहन किया गया। छात्रों के निशाने पर भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद के साथ सपा भी रही। इनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। छात्रों ने प्रधानमंत्री से सुनील सिंह समेत अन्य नेताओं को गिरफ्तार करने तथा हिंदू युवा वाहिनी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को रामघाट रोड स्थित महाजन पैलेस में एक प्रेस कांफ्रेंस में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने एएमयू को आतंकवाद की नर्सरी कहा था। मीडिया में समाचार आने के बाद एएमयू छात्र गुस्से में है। इस को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने जुमे की नमाज के बाद एएमयू स्थित जामा मस्जिद से कलक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। आफताब हॉल एवं शमशाद मार्केट होते हुए छात्र कलक्ट्रेट पहुंचे और सुनील सिंह एवं वाहिनी नेताओं को जमकर कोसा। छात्रों ने युवा वाहिनी नेताओं का पुतला फूंका। उनके निशाने पर आरएसएस, भाजपा, विहिप एवं सपा भी रही। विरोध मार्च के दौरान छात्र तरह-तरह के नारे लगा रहे थे। एडीएम सिटी अवधेश तिवारी के माध्यम से छात्रों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर हिंदू युवा वाहिनी पर प्रतिबंध एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की। विरोध मार्च में एएमयू छात्र संघ में पूर्व अध्यक्ष शहजाद आलम बरनी, अमीर मिंटो, हैदर खान, जानिब हसन, अब्दुल्ला इमरान, सद्दाम हुसैन, अफाक अहमद, मो. अनस, हैदर अली, सलमान खान, लियाकत अली, कुंवर मोहम्मद अहमद, मुगल फैजान, अदील अल्वी, उमर फारूक, मो. आजम आदि समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन


एएमयू के पहले ग्रेजुएट हैं ईश्वरी प्रसाद
अलीगढ़। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह ने जिस एएमयू को आतंकवाद की नर्सरी कहा है, उस यूनिवर्सिटी के पहले ग्रेजुएट ईश्वरी प्रसाद हैं। इस बात का उल्लेख एएमयू छात्रों ने अपने संबोधन में किया। छात्र नेताओं का कहना था कि देश के टॉप पांच यूनिवर्सिटी में एएमयू शामिल है और पार्लियामेंट एक्ट के अनुसार संचालित होता है। स्थापना काल से ही एएमयू का स्वरूप धर्म निरपेक्ष रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

सुनील सिंह माफी के काबिल नहीं है। उन्होंने उस संस्था पर उंगली उठाई है, जिसने देश को कई महान लोग दिए हैं। सुनील सिंह को गिरफ्तार कर हिंदू युवा वाहिनी पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाए।

- शहजाद आलम बरनी, पूर्व अध्यक्ष एएमयू छात्र संघ
--

सुनील सिंह का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। प्रधानमंत्री से आग्रह है कि उनका इलाज आगरा के पागलखाने में कराए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मांग की है कि सुनील सिंह को जेल भेजा जाए।
- सैयद मसूद उल हसन, उपाध्यक्ष छात्र संघ  
--



 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed