फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After seven years of marriage, girl accused of harassment and forced conversion

एएमयू: पढ़ाई के दौरान हुई दोस्ती, कर ली शादी, सात वर्ष बाद उत्पीडन-जबरन धर्म परिवर्तन का युवती ने लगाया आरोप

Mon, 18 Sep 2023 03:49 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 18 Sep 2023 03:49 AM IST
सार

युवती के आरोपों के अनुसार वह 2011 में एएमयू में एक्टिंग कोर्स कर रही थी। तभी सिखाने के दौरान अजीम हुसैन नाम के युवक ने उसे अपना हिंदू नाम बताया था। इतना ही नहीं वह उसके साथ मंदिर भी जाता था।  इस पर दोनों में नजदीकियां हुईं और उन्होंने 2016 में शादी कर ली। अजीम दूसरे समुदाय का था, इसलिए इस रिश्ते के खिलाफ आए मायके पक्ष ने युवती से रिश्ता तोड़ दिया।

विज्ञापन
After seven years of marriage, girl accused of harassment and forced conversion
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के क्वार्सी इलाके की एक युवती ने एएमयू में पढ़ाई के दौरान गैर समुदाय के युवक से दोस्ती होने पर प्रेम विवाह कर लिया। अब शादी के सात वर्ष बाद उसने उत्पीडऩ व जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। उसने खुद व खुद की बेटी की जान को खतरा बताया है। युवती के समर्थन में करणी सेना आ गई है। जिसके बाद पुलिस ने पति को विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन की धारा में गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


युवती के आरोपों के अनुसार वह 2011 में एएमयू में एक्टिंग कोर्स कर रही थी। तभी सिखाने के दौरान अजीम हुसैन नाम के युवक ने उसे अपना हिंदू नाम बताया था। इतना ही नहीं वह उसके साथ मंदिर भी जाता था।  इस पर दोनों में नजदीकियां हुईं और उन्होंने 2016 में शादी कर ली। अजीम दूसरे समुदाय का था, इसलिए इस रिश्ते के खिलाफ आए मायके पक्ष ने युवती से रिश्ता तोड़ दिया। शादी के बाद अजीम व ससुरालियों का उसके प्रति व्यवहार बदला। उसका उत्पीडऩ शुरू हो गया। उसके साथ गलत हुआ। वह मायका छूटने के कारण झेलती रही। उसे गुरुग्राम ले जाया गया, वहां भी उत्पीड़न हुआ। 
विज्ञापन


अब हालात ये हैं कि उसे उसके त्योहार नहीं मनाने दिए जाते। उसे व उसकी बेटी को जान का खतरा है। उसे आत्महत्या पर मजबूर किया जा रहा है। बेटी को मारने की कोशिश होती है। आरोप है कि शादी के समय उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया था। सास, देवर ननद आदि पति का सहयोग करते हैं। उसके साथ आपत्तिजनक कृत्य भी हुए हैं। तरह तरह की धमकियां दी जाती हैं। इस मामले में पुलिस महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, महिला के आरोपों की जानकारी पर करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र चौहान उसके समर्थन में थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने आरोपी पक्ष पर कार्रवाई की बात रखी। सीओ तृतीय अशोक कुमार के अनुसार दोदपुर के गैर समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने वाली महिला व पति के बीच पारिवारिक विवाद है। कुछ दिन पहले मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी विवेचना चल रही है। विवेचना में आरोपों के अनुसार धर्म परिवर्तन की धारा बढ़ाकर पति को गिरफ्तार किया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा।


गुरुग्राम व सिविल लाइंस में पहले भी दर्ज हुए दो मुकदमे
सीओ के अनुसार पुलिस विवेचना में सामने आया कि पहले महिला ने गुरुग्राम में दहेज उत्पीडऩ का एक मुकदमा दर्ज कराया। फिर 2020 में एक मुकदमा सिविल लाइंस में दर्ज कराया। उस समय महिला ने स्वयं धर्म परिवर्तन कर प्रेम विवाह करने की बात कही थी। बाद में महिला ने सिविल लाइंस के मुकदमे में समझौता भी कर लिया। जिसके आधार पर यहां के मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लग गई। मगर अब फिर से महिला ने आरोप लगाए हैं। उन्हीं आरोपों के आधार पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed