फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After Ram Barat episode, the security of Kali procession is closely monitored

Aligarh News: काली शोभायात्रा की सुरक्षा पर पैनी नजर, राम बरात में हुआ था बवाल

Fri, 20 Oct 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 20 Oct 2023 12:52 AM IST
सार

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक व सीओ गभाना राकेश शिशोदिया ने 24 अक्टूबर को दशहरा पर निकलने वाली मां काली शोभा यात्रा के मार्ग को देखा। मिलाजुली आबादी वाले रास्तों पर कड़ी सुरक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
After Ram Barat episode, the security of Kali procession is closely monitored
चंडौस में काली शोभायात्रा का मार्ग देखते एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक, सीओ गभाना राकेश शिशोदिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

15 अक्ततूबर शाम रामबारात में हुए हमले के पांच दिन बाद 19 अक्तूबर को कस्बे में पूर्ण शांति दिखी, लेकिन पुलिस की गश्त जारी है। रामबारात पर हुए हमले को देखते हुए 19 अक्तूबर को एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक व सीओ गभाना राकेश शिशोदिया ने 24 अक्टूबर को दशहरा पर निकलने वाली मां काली शोभा यात्रा के मार्ग को देखा। मिलाजुली आबादी वाले रास्तों पर कड़ी सुरक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


इस दौरान एसपी सिटी ने यात्रा का पूरा मार्ग देख कर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। जिससे काली शोभायात्रा में किसी तरह का कोई व्यवधान न हो। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम करने के लिए सीओ राकेश शिशोदिया और चंडौस कोतवाल सीताराम सरोज को विस्तृत निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


यात्रा मार्ग पर जहां दोनों समुदायों की मिली जुली आबादी है, वहां पर ज्यादा कड़ी सुरक्षा करने के निर्देश दिए गए है। यात्रा के दिन तीन से चार थानों का पुलिस फोर्स, पीएसी और आरएएफ को तैनात करने पर विचार हो रहा है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इसके बाद पुलिस अधिकारियों राम बरात प्रकरण के नामजद और अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ के लिए हो रही कार्रवाई की जानकारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed