फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After OPD, now junior doctors will not even serve in the ward

अलीगढ़ः ओपीडी के बाद अब वार्ड में भी सेवाएं नहीं देंगे जूनियर डॉक्टर

Thu, 02 Dec 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
After OPD, now junior doctors will not even serve in the ward
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के जूनियर डॉक्टरों ने अब ओपीडी के बाद वार्ड में सेवा बंद करने का एलान कर दिया है। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मरीजों को लौटाया जा रहा है। जूनियर डॉक्टर ने नीट-2021 पीजी काउंसिलिंग में देरी होने पर कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

बुधवार शाम जूनियर डॉक्टर ने आरडीए से लेकर बाब-ए-सैयद तक कैंडल मार्च निकाला। डॉक्टर ने अत्याचार बंद करने को लेकर नारेबाजी की। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद खलफ सबा ने बताया कि वह राष्ट्रीय व अन्य डॉक्टर्स एसोसिएशन के साथ हैं। 27 नवंबर से ओपीडी में अपनी सेवाएं बंद की हैं। अब वार्ड में भी अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। हालांकि, इमरजेंसी में सेवाएं जारी हैं। जूनियर डॉक्टर ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को संबोधित ज्ञापन एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली को सौंपा। ज्ञापन में नीट पीजी काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई है। ज्ञापन देने के दौरान एसोसिएशन के सचिव डॉ. मोहम्मद आदिल आदि मौजूद रहे। एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने बताया कि जूनियर डॉक्टर ने उन्हें ज्ञापन सौंपा है। उनके ज्ञापन को स्वास्थ्य मंत्रालय भेजा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed