फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After leopard ten feet 100 kg python found in Aligarh

Aligarh News: तेंदुए के बाद जवां में निकला दस फीट वाला 100 किलो का अजगर, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 19 Jan 2023 08:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 08:24 PM IST
सार

अलीगढ़ में जवां क्षेत्र के बाजगढ़ी पुल के पास शनिदेव मंदिर है। मंदिर के पास गंग नहर बहती है। गंग नहर से एक अजगर निकल कर बाहर आ गया। अजगर लगभग दस फीट का लंबा और 100 किलो के वजन का था। 

विज्ञापन
After leopard ten feet 100 kg python found in Aligarh
जवां में पकड़ा गया अजगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के जवां में 12 दिन पहले एक तेंदुआ गांव में घुस आया था, जिसे दस घंटे के रेस्क्यू के बाद बेहोश कर पकड़ा गया। अब जवां में दस फीट वाला 100 किलो का अजगर निकल आया।

विज्ञापन


जवां क्षेत्र के बाजगढ़ी पुल के पास शनिदेव मंदिर है। मंदिर के पास बरौली रोड के तरफ गंग नहर बहती है। गुरूवार सुबह दस बजे के लगभग गंग नहर से एक अजगर निकल कर बाहर आ गया। जिसे शनिदेव मंदिर के पुजारी अमरानंद बाबा ने देख लिया। अमरानंद बाबा ने बताया कि अजगर लगभग दस फीट का लंबा और 100 किलो के वजन का था। 
विज्ञापन


अमरानंद बाबा ने साहस दिखाते हुए अजगर के मुंह को पकड़ लिया, जिससे वह काबू में आ गया। अजगर को पकड़ कर गंग नहर में ही छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि गंग नहर में चार से पांच अजगर हैं, जो धूप निकलने पर पानी से बाहर निकल आते हैं। एक अजगर दो दिन पहले भी देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दहशत में हैं ग्रामीण
जवां की गंग नहर में अजगर होने की सूचना से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का डर है कि कहीं कभी कोई पशु अजगर का शिकार न बन जाए। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से अपील की है कि अजगर के आतंक से मुक्ति दिलाएं। 


12 दिन पहले गांव में घुस आया था तेंदुआ
जवां में 7 जनवरी को एक तेंदुआ गांव में घुस आया था, जो एक कमरे में बंद कर दिया गया था। तेंदुआ को वन विभाग की टीम ने दस घंटे के रेस्क्यू के बाद बेहोश कर पकड़ा। तेंदुए को वन विभाग की टीम ने सहारनपुर के शिवालिक के जंगलों में छोड़ा था। अभी तेंदुए की दहशत कम नहीं हुई थी, अब अजगर के मिलने से ग्रामीण और भयभीत हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed