फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After four months, the buried body was taken out and postmortem was done

Aligarh News: चार माह बाद दफन शव निकलवाया, होगा पोस्टमार्टम

Wed, 09 Oct 2024 05:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 09 Oct 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
After four months, the buried body was taken out and postmortem was done
देवराज का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
गांव दरी अलावलपुर में चार माह पहले दफनाए गए 11 साल के बच्चे का शव मंगलवार को कब्र खुदवाकर निकलवाया गया। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि पता चल सके कि उसकी मौत हत्या थी अथवा आत्महत्या?
विज्ञापन



गांव निवासी छोटेलाल पुत्र वेदराम के पुत्र देवराज (11) का शव 8 जून 2024 को गांव निवासी कप्तान सिंह पुत्र जयराम सिंह के खेत की मेड़ पर खड़े पापड़ी के पेड़ पर लटका मिला था। उस समय आत्महत्या मानकर परिजनों ने शव को दफना दिया था। कुछ दिन बाद छोटेलाल ने गांव निवासी सात लोगों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने जांच की तो ग्रामीणों ने देवराज के आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन




पुलिस की जांच से असंतुष्ट छोटेलाल ने न्यायालय में अपील दायर कर विनय कुमार पुत्र दिनेश कुमार, दिनेश पुत्र राजन सिंह, नीलम देवी पति दिनेश, रूपकिशोर पुत्र पन्ना लाल पर अपने बेटे की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। जांच के लिए डीएम के आदेश पर तहसीलदार रामगोपाल व नायब तहसीलदार मयंक गोयल की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकलवाया। अब शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed