फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After fight, written at the door 'home is for sale'

मारपीट के बाद दरवाजों पर लिखा ‘घर बिकाऊ है’

Mon, 21 Jun 2021 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 21 Jun 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
After fight, written at the door 'home is for sale'
इनायतपुर बझेड़ा गांव में झगड़े के बाद एक दरवाजे पर लिखा ‘यह घर बिकाऊ है’
रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर बझेड़ा में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। इसके बाद ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपने दरवाजों पर ‘यह घर बिकाऊ है’ लिख दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ‘घर बिकाऊ है’ लिखे को पुतवाया। ब्राह्मणों की ओर से 13 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

बताते हैं कि इनायतपुर बझेड़ा निवासी नागेंद्र सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह लोगों से अभद्रता कर देता है। चार दिन पहले उसने ब्राह्मणों के मोहल्ले में पहुंचकर अभद्रता की थी। तब संभ्रांत लोगों ने मामला शांत करा दिया था।
विज्ञापन

रविवार की सुबह नागेंद्र फिर ब्राह्मणों के मोहल्ले में पहुंचकर गालीगलौज करने लगा। इस पर एक युवक ने उसके पैर में बल्ला मार दिया। इसके बाद गांव के ठाकुर व ब्राह्मण पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से मारपीट में ब्राह्मण पक्ष के पंकज व ललित घायल हो गए। इस दौरान हवाई फायरिंग का भी आरोप है। मगर पुलिस ने फायरिंग की बात सिरे से नकार दी है। सूचना पर सीओ गभाना विशाल चौधरी और लोधा पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठाकुर पक्ष पर दबंगई का लगाया आरोप
झगड़े के बाद गांव पहुंची लोधा पुलिस ने कई दरवाजों पर ‘यह घर बिकाऊ है’ लिखा देखा तो उसे पुतवा दिया। ब्राह्मण पक्ष का आरोप था कि ठाकुर दबंग किस्म के हैं। उन पर हावी रहते हैं। झगड़े के दौरान फायरिंग भी की। इससे वह लोग घर बेचकर गांव से चले जाना चाहते हैं। वहीं दूसरे पक्ष के ठाकुर दीपेंद्र सिंह का कहना था कि उनका चचेरा भाई नागेंद्र वर्ष 1991 से मानसिक रूप से अस्वस्थ है। आगरा में इलाज चला है। वर्ष 2020 से फिर से मानसिक अस्वस्थता का शिकार है। इसी के चलते वह किसी से भी अभद्रता कर देता है। झगड़े के दौरान फायरिंग की बात झूठी है।

-गांव में ब्राह्मण व ठाकुर पक्ष में झगड़ा हुआ था। उस मामले में ठाकुर पक्ष के 13 लोगों खिलाफ मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में फोर्स तैनात है। किसी ने अपने घरों पर बिकाऊ है के संदेश लिखे थे, इस विषय में जानकारी नहीं है। आरोपियों की तलाश की जा रही है-विशाल चौधरी, सीओ गभाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed