{"_id":"664e89a30af4e1e20207b6a4","slug":"after-eight-days-the-mercury-dropped-below-40-no-respite-from-the-heat-aligarh-news-c-2-ali1009-396682-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Weather: आठ दिन बाद पारा आया 40 के नीचे, गर्मी से राहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Weather: आठ दिन बाद पारा आया 40 के नीचे, गर्मी से राहत नहीं
Thu, 23 May 2024 05:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:41 AM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार 26 मई तक लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। वहीं, तापमान 46 पार जाएगा।
विज्ञापन
नौरंगाबाद में तेज घूप में केप लगाकर, कपड़ा ओढ़कर जाती युवती
- फोटो : नितिन गुप्ता
विस्तार
अलीगढ़ जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। हालांकि, आठ दिन बाद 22 मई को अधिकतम तापमान में गिरावट जरूर आई है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
22 मई को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवाओं के चलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की गिरावट आई। 14 मई के बाद तापमान 40 डिग्री के नीचे आया है। लेकिन, गर्मी का प्रकोप बरकरार रहा। सुबह से लोग पसीने में तरबतर नजर आए। शरीर को झुलसा देने वाली गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल किया। मौसम विभाग के अनुसार 26 मई तक लू के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। वहीं, तापमान 46 पार जाएगा।
विज्ञापन