फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After death due to fever in Mathura-Firozabad, atmosphere of fear in Duda Colony

अलीगढ़ः मथुरा-फिरोजाबाद में बुखार से मौत के बाद डूडा कॉलोनी में भय का माहौल

Fri, 17 Sep 2021 09:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
After death due to fever in Mathura-Firozabad, atmosphere of fear in Duda Colony
मथुरा और फिरोजाबाद सहित प्रदेश के कई जनपदों में बुखार और डेंगू से मौत की खबर आने के बाद बीमानगर, एलमपुर स्थित डूडा कॉलोनी में भय का माहौल है। कॉलोनी का पार्क तालाब बन गया है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह जलभराव है। कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा है। मलेरिया और डेंगू फैलने की स्थिति से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

सरकारी आंकड़ों में जनपद में अभी तक डेंगू के चार केस दर्ज हैं, जबकि संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। मथुरा और फिरोजाबाद सहित प्रदेश के कई जनपदों में बुखार एवं डेंगू से मौत के बाद यहां के लोग दहशत हैं। डॉ. अभिषेक सिंह कहते हैं कि यहां के हालात अच्छे नहीं हैं। समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो डेंगू व मलेरिया फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता। लोग नारकीय जीवन जीने को अभिशप्त हैं।
विज्ञापन

गेट बंद डूडा कॉलोनी में 384 फ्लैट हैं। करीब 300 फ्लैट में 1200 से अधिक लोग रहते हैं। नालियाें की सफाई नहीं होती। जलनिकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। पार्क पोखर में तब्दील हो गया है। मथुरा-फिरोजाबाद में डेंगू व बुखार से मौत के बाद यहां के लोग सहमे हैं। कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश कुमार गुप्ता, स्थानीय निवासी
डूडा कॉलोनी की स्थिति बेहद खराब है। मलेरिया एवं डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कॉलोनी में अस्पताल के लिए भवन बना है, जो मवेशियों का डेरा बन गया है। प्रशासन सहमति दे तो वह यहां अस्पताल चला कर दिखा देंगे।
- डॉ. विभव वार्ष्णेय, अध्यक्ष, अध्यक्ष, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ
नगर निगम से लेकर अन्य अधिकारियों के पास कई पास कई बार फरियाद कर चुके हैं। आज तक सुनवाई नहीं हुई। विधायक के पास भी लोग गए थे। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष से संपर्क किया है, ताकि लोगों को बीमारियों से बचाया जा सके।

- सुभाष बाबू गुप्ता सुभानू, मंडल अध्यक्ष
डूडा कॉलोनी एडीए द्वारा विकसित की गई है। उसका रखरखाव भी उसी के जिम्मे है। अभी नगर निगम को हैंडओवर नहीं की गई है। फिर भी नगर निगम के कर्मचारियों को भेजकर सफाई आदि का काम कराया जाता है। स्थिति की जानकारी लेने वह स्वयं वहां जाएंगे और समस्याओं का समाधान कराएंगे।
- अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed