फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   After all who cut the strings of CCTV

आखिर किसने काटा सीसीटीवी का तार

Fri, 09 Sep 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Fri, 09 Sep 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
After all who cut the strings of CCTV
आखिर किसने काटा सीसीटीवी का तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 महानगर के पला रोड के कारोबारी घराने की महिला का कत्ल मौका-ए-वारदात पर मिले साक्ष्यों के आधार पर एक सोची-समझी साजिश समझ में आ रहा है। सबसे खास बात है कि बीना के दरवाजे पर पड़ोसी राहुल के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फोकस है।
विज्ञापन

अपराधियों ने पिछले तीन दिन में दो बार राहुल के मकान पर लगे सीसीटीवी का वायर काटा है। पहले पांच तारीख की रात में वायर काटा गया। छह तारीख की सुबह यह सोचकर राहुल ने वायर जुड़वा दिया कि हो सकता है कि किसी की गलती से कट गया हो।
विज्ञापन

बीना के कत्ल के बाद जब पुलिस ने राहुल का सीसीटीवी चेक किया तो पाया कि फिर किसी ने वायर काट दिया है और आखिरी रिकार्डिंग सीसीटीवी में 5.21 मिनट की है। पुलिस जांच में पाया गया कि घटना के बाद हत्यारे या तो पला रोड से होकर भागे या फिर गली के अंदर आवास विकास कालोनी में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इन दोनों रास्तों पर लगे कैमरों को देख रही है।
मनोज गोयल के मकान पर भी कैमरा लगा था। फुटेज में दो युवक निकलते हुए दिखाई दिए, एक बाइक सवार भी निकला है। मगर वह फुटेज धुंधला है। खुद बीना के दरवाजे पर एक अपराधी की चप्पलें भी मिली हैं, जो कुछ ऐसी हैं, जैसे कोई मजदूर व्यक्ति पहने हो।
चप्पलों को पुलिस ने जांच का हिस्सा बनाया है। अंदेशा है कि कहीं व्यापार से जुड़े किसी कर्मचारी का तो यह काम नहीं।
कत्ल के पीछे करीबी तो नहींः
जिस तरह से सीसीटीवी की वायर काटी गई है। उससे लगता है कि कोई व्यक्ति इतना करीबी है कि उसे घर व आसपास की हर स्थिति की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed