{"_id":"65f0ba5b355161ed210628b6","slug":"after-a-dispute-with-eo-the-contract-for-vegetable-delivery-was-awarded-for-rs-1152-lakhs-aligarh-news-c-111-1-sali1004-100284-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ईओ से नोकझोंक के बाद 11.52 लाख में उठा सब्जी पैंठ का ठेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ईओ से नोकझोंक के बाद 11.52 लाख में उठा सब्जी पैंठ का ठेका
विज्ञापन
चंडौस नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से नोकझोंक के बाद पैंठ का ठेका 11.52 लाख रुपये में उठा। मंगलवार को चंडौस नगर पंचायत की पैंठ का ठेका उठना था। जिसका टेंडर पूर्व में प्रकाशित किया गया था। ठेका उठाने के लिए 12 मार्च की तारीख नियत थी। समय के अनुसार मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ विकास कुमार, नगर पंचायत चेयरमैन डाॅ. डीएस भारती, कुछ सभासद व ठेकेदार कार्यालय पहुंचे।
ईओ कुछ देर तक रुके लेकिन ठेका उठाए बिना ही किसी आवश्यक कार्य का हवाला देकर गभाना जाने लगे। इस पर वहां मौजूद सभासद व कुछ लोग भड़क गए। ईओ की गाड़ी के पास पहुंच कर नोकझोंक करने लगे। ईओ पर नगर पंचायत के विकास कार्यों में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। चेयरमैन डॉ. डीएस भारती ने हस्तक्षेप कर कुछ सभासदों को शांत किया। ईओ को वापस गाड़ी से उतरना पड़ा। इसके बाद पैंठ के ठेके के लिए बोली लगनी शुरू हो सकी। पैंठ का ठेका कस्बा निवासी राकेश शर्मा के नाम पर 11. 52 लाख रुपये में छूट गया। उसके बाद ही मामला शांत हो सका।
नगर पंचायत के वार्डों में विकास कार्यों में हो रही देरी व सब्जी पैंठ की बोली न लगाने को लेकर एक दो सभाषदों द्वारा ईओ से नाराजगी व्यक्त की गई थी, जिनको समझा बुझाकर शांत कर दिया गया है।-डाॅ. डीएस भारती चेयरमैन चंडौस।
विज्ञापन
कोई नोकझोंक नही हुई है। तीन नगर पंचायत का कार्यभार होने के कारण मुझे किसी आवश्यक कार्य से जाना पड़ रहा था। ऐसा जरूरी नहीं कि नियत तारीख में ही ठेका उठाया जाए। सभासदों की मांग पर मंगलवार को सब्जी पैंठ का ठेका उठा दिया गया है। -विकास कुमार, ईओ नगर पंचायत चंडौस।