{"_id":"d362b47d1975aed5813fbbd98ffed266","slug":"afgaani-man-cought-in-manduadih-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडुआडीह एक्सप्रेस से संदिग्ध अफगानी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडुआडीह एक्सप्रेस से संदिग्ध अफगानी पकड़ा
अलीगढ़।
Updated Mon, 04 Jan 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। नई दिल्ली से मंडुआडीह जा रही नॉन स्टॉप (12582) मंडुआडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक संदिग्ध की सूचना पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जीआरपी ने रविवार देर रात ट्रेन को अलीगढ़ में रुकवाकर युवक को हिरासत में ले लिया। युवक मूलरूप से अफगानिस्तान का रहने वाला है, और खुद को इलाहाबाद के कृषि विश्वविद्यालय का छात्र बता रहा है। रेलवे के अधिकारी उससे पूछताछ में जुटे हुए थे।
आरपीएफ व जीआरपी को मंडुआडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सवार कुछ यात्रियों ने सूचना दी कि ट्रेन के एस-2 कोच की सीट नंबर 46 पर एक संदिग्ध युवक बैठा हुआ है। इन लोगों की मांग थी कि युवक की चेकिंग की जाए। इंस्पेक्टर जीआरपी, इंस्पेक्टर आरपीएफ, सीएमआई संजय शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक समेत कई अधिकारियों ने रात 1.15 बजे नॉन स्टॉप ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रुकवाया। युवक के पास से अफगानिस्तान का वीजा भी मिला।
उसने बताया कि वह मूलरूप से अफगानिस्तान का रहने वाला है और महोबा शहर में पूर्व पट्टी नथनी बस्ती में रहता है। वह इलाहाबाद के कृषि विश्वविद्यालय का छात्र है। उसके चाचा दिल्ली में रहते हैं। उनकी तबियत खराब होने के कारण उन्हें देखने के लिए दिल्ली गया हुआ था। वहीं से लौटकर महोबा जा रहा है। युवक को हिरासत में ले लिया गया और ट्रेन करीब 1.40 बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई। देर रात पूछताछ के लिए एलआईयू को बुलाया गया था।