{"_id":"67397e565436bfa7c20701fc","slug":"advocates-strike-against-ghaziabad-incident-ends-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: गाजियाबाद घटना के विरोध में चल रही हड़ताल समाप्त, 18 नवंबर से न्यायिक कार्य करेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: गाजियाबाद घटना के विरोध में चल रही हड़ताल समाप्त, 18 नवंबर से न्यायिक कार्य करेंगे अधिवक्ता
Sun, 17 Nov 2024 10:55 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:55 AM IST
सार
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि फैसले के अनुसार 18 नवंबर से अधिवक्ता नियमित काम करेंगे, आगे की फिर रणनीति बनेगी।
विज्ञापन
वकील।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं की चल रही हड़ताल 16 नवंबर को गाजियाबाद में हुई पंचायत के बाद खत्म कर दी गई। इसके बाद अब 18 नवंबर से यहां विधिवत न्यायिक कार्य करने का फैसला लिया गया है। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं द्वारा लिए गए इस फैसले से वकीलों में कड़ी नाराजगी भी है।
विज्ञापन
गाजियाबाद के जिला जज की अदालत में हुई घटना के बाद से ही अधिवक्ता आंदोलन कर रहे थे। दीपावली के बाद से इस मामले में गाजियाबाद के आह्वान पर हड़ताल हुई। यह हड़ताल लगातार जारी थी। इसी मामले में 16 नवंबर को गाजियाबाद में पंचायत कर काम पर लौटने का ऐलान किया गया ।
विज्ञापन
वहीं कुछ समय के लिए चेतावनी दी गई है। इस पर यहां के कुछ अधिवक्ता बेहद नाराज हैं। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि फैसले के अनुसार 18 नवंबर से अधिवक्ता नियमित काम करेंगे, आगे की फिर रणनीति बनेगी।
विज्ञापन