{"_id":"6737285971eaf85f0206e13e","slug":"advocates-demonstrated-on-ghaziabad-case-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, हाइवे पर लगाया जाम, गाजियाबाद के जिला जज के पुतले का किया दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, हाइवे पर लगाया जाम, गाजियाबाद के जिला जज के पुतले का किया दहन
Fri, 15 Nov 2024 04:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 15 Nov 2024 04:24 PM IST
सार
अलीगढ़ के अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और बाद में अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद के जिला जज के पुतले का भी दहन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शन और पुतला दहन करते अधिवक्ता
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
गाजियाबाद में अधिवक्ताओं के साथ हुई मारपीट के विरोध में अलीगढ़ के अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने हाईवे पर जाम भी लगा दिया, जिससे वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
गाजियाबाद प्रकरण को लेकर अधिवक्ताओं की हड़ताल और आंदोलन लगातार जारी है। इस क्रम में अधिवक्ताओं ने 15 नवंबर को पहले जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और बाद में अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद के जिला जज के पुतले का भी दहन किया।
विज्ञापन