फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Advocates blocked the road

Aligarh: अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाल लगाया जाम, प्रदर्शन, हड़ताल जारी, सपा ने दिया समर्थन

Mon, 11 Sep 2023 11:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 11:09 PM IST
सार

अधिवक्ताओं ने बार कार्यालय से जुलूस निकाला और फिर दीवानी गेट पर आकर घंटों जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस ने दीवानी को जाने वाले रास्ते पर दोनों ओर से बैरियर लगाकर आवाजाही बंद कर दी। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ता अंदर चले गए और कार्य बहिष्कार जारी रखा।

विज्ञापन
Advocates blocked the road
दीवानी कचहरी में अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

हापुड़ की घटना के विरोध में दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन व दि सिविल बार एसोसिएशन के बैनरतले अधिवक्ताओं की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। हर दिन की तरह सुबह दीवानी में जुलूस निकाला गया और गेट के बाहर मुरादाबाद हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। एमएलसी डॉ. मानवेंद्र सिंह के दीवानी पहुंचने पर उनका घेरावकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। वहीं, सपा ने भी इस हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। 

विज्ञापन


सुबह अधिवक्ताओं ने बार कार्यालय से जुलूस निकाला और फिर दीवानी गेट पर आकर घंटों जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस ने दीवानी को जाने वाले रास्ते पर दोनों ओर से बैरियर लगाकर आवाजाही बंद कर दी। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ता अंदर चले गए और कार्य बहिष्कार जारी रखा। इस बीच एमएलसी डॉ मानवेंद्र सिंह कचहरी पहुंचे तो अधिवक्ताओं ने उन्हें घेरकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बार अध्यक्ष संतोष कुमार वशिष्ठ के अनुसार, हड़ताल 15 सितंबर तक जारी रहेगी। 
विज्ञापन


इस मौके पर महासचिव दिनेश कुमार शर्मा, दीपक बंसल, विपिन सिंह राना, पंकज कुमार सक्सेना, प्रिय दर्शन शर्मा, हरिमोहन सिंह, राजेश कुमार, अनमोल पाराशर, संजय पाठक, गणेश शर्मा, हृदेश शर्मा, कैलाश बाबू गुप्ता, महान प्रताप सिंह, नवीन कुमार वार्ष्णेय, कालीचरन शर्मा, केशव सिंह बघेल, प्रतीक चौधरी, विपिन चौधरी, दिनेश कुमार गौतम, चेतन सिंह, नागेंद्र सिंह, विनोद रावत, सरदार सिंह, सोनू मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed