फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   advice to Kashmir students do not go out of campus from amu

एएमयू में मौजूद 300 कश्मीरी छात्रों को वार्डन की सलाह, न जाएं कैंपस के बाहर

Mon, 05 Aug 2019 10:28 PM IST
Vikas Kumar यूपी डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
यूपी डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Aug 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
advice to Kashmir students do not go out of campus from amu
एएमयू छात्र - फोटो : Amar Ujala

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों को कैंपस से बाहर न जाने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्हें विरोध-प्रदर्शन आदि से दूर रहने का सुझाव दिया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल आने के बाद एएमयू प्रशासन चौकन्ना हो गया है। 

विज्ञापन


2018-19 शैक्षणिक सत्र में एएमयू में करीब 995 छात्र-छात्रा पंजीकृत थे। सत्र 2019-20 में नामांकन प्रक्रिया जारी है। सूत्रों की मानें तो एएमयू के विभिन्न हॉलों में इस समय करीब 250-300 छात्र-छात्रा मौजूद हैं। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल को लेकर एएमयू प्रशासन चौकन्ना है। सोमवार सुबह 8 बजे से ही हॉलों के प्रवोस्ट एवं वार्डन छात्रों से मुलाकात कर समझाने में जुट गए, ताकि किसी तरह का विरोध-प्रदर्शन न हो। छात्रों से विवादित बयान देने से परहेज करने को भी कहा जा रहा है। 
विज्ञापन


दोपहर में प्रशासनिक ब्लॉक में सभी हॉलों के प्रवोस्ट साथ विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किया। एएमयू के अधिकारी लखनऊ एवं जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और लगातार सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहे हैं। विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए यूनिवर्सिटी सर्किल पर आरएएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार चक्कर लगाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। देर शाम तक किसी तरह का विरोध-प्रदर्शन की खबर नहीं मिलने से एएमयू एवं जिला प्रशासन के अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed