फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Adverse entry to DPRO, Drug Inspector and MOIC Khair

डीपीआरओ, औषधि निरीक्षक व एमओआईसी खैर को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 25 Aug 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to DPRO, Drug Inspector and MOIC Khair
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम हेल्पलाइन और आईजीआरएस पर ऑनलाइन आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। शिकायतों के गलत निस्तारण पर डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, एमओआईसी खैर राहुल शर्मा एवं औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण में देरी और गलत निस्तारण बर्दाश्त नहीं होगा। शिकायतों के निस्तारण में कोई समझौता नहीं होगा और जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। डीएम ने इस बात पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की, कि शिकायतकर्ताओं से संपर्क किए बिना ही निस्तारण दर्शाया जा रहा है।
विज्ञापन

लंबे समय से 12 शिकायतें लंबित मिलना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम के जरिये शिकायतों का सत्यापन कराया जा रहा है। डीएम ने शिकायतों के गलत निस्तारण पर डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, एमओआईसी खैर राहुल शर्मा एवं औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व में दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि के बावजूद भी नगर निगम, समाज कल्याण विभाग एवं एडीए से जुड़े अफसरों के समय से निस्तारण न करने पर विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि अगस्त में जनपद स्तर की रैंक खराब रही तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल एवं एडीएम प्रशासन डीपीपाल को निर्देश दिए कि आईजीआरएस को लेकर अब भविष्य में कोई भी बैठक नहीं बुलाई जाएगी। लंबित संदर्भों एवं गलत निस्तारण पर सीधे कार्रवाई को पत्रावली प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed