{"_id":"57f406b14f1c1b8c32270c7c","slug":"advances-were-kidnapped-three-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधारी में हुआ अपहरण,तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधारी में हुआ अपहरण,तीन गिरफ्तार
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
उधारी में हुआ अपहरण,तीन गिरफ्तार
- फोटो : Dig vishal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के देहली गेट इलाके के रहने वाले टेंपर मैकेनिक (ताले का मैकेनिकल काम) यामीन के बेटे के अपहरण में तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
यह बात अलग है कि इस मामले में मंगलवार को वह पुलिस के खिलाफ शिकायत करने शहर मुफ्ती के पास पहुंचा। वहां से मिले भरोसे के बाद वह घर लौट गया और उसे बुधवार दुपहर फिर बुलाया गया है।
हालांकि पुलिस जांच में पहले ही दिन से विवाद महज 50 हजार रुपये की देनदारी का निकलकर आ रहा है।
देहली गेट के एडीए शाहजमाल के पास औरंगजेब मसजिद के पास रहने वाले यामीन का आरोप है कि कुछ दिन पहले उसके बड़े बेटे आमिर का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।
50 हजार रुपये की फिरौती देने के बाद बेटे को छुड़ा लिया था। इसके बाद पुलिस में चार नामजदों पर रिपोर्ट भी लिखा दी थी। लेकिन पुलिस ने हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को फायदा पहुंचाया।
विज्ञापन
अब आरोपी दो लाख रुपये मांग रहे हैं। नहीं देने पर पूरे परिवार को जान की धमकी दे रहे हैं। यामीन के छोटे बेटे आबिद ने बताया कि उसका बड़ा भाई आमिर वेल्डिंग का काम करता है। रंजिशन उसके भाई का अपहरण हुआ था।
जिसकी रिकार्डिंग भी पीड़ित के पास है। मगर कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते पीड़ित ने हिंदू बनने की धमकी दी थी। इधर, एसओ देहली गेट अनुज कुमार के अनुसार इस मुकदमे में नामजद नफीस, इमरान व टुंडा को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।
इन पर अपहरण का मुकदमा दर्ज है। एक नामजद आरोपी जीशान अभी फरार हैं। इधर, पीड़ित ने मंगलवार को कार्रवाई के लिए शहर मुफ्ती से मुलाकात की। उन्होंने एसएसपी से वार्ता की और अब बुधवार को पीड़ित को शहर मुफ्ती ने फिर से बुलाया है।