फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   adulteration of spices

त्योहारी बाजार: मसालों पर चढ़े मिलावट के रंग, कहीं सेहत को न कर दें बदरंग

Fri, 21 Feb 2025 12:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 12:37 PM IST
सार

होली के अवसर पर लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के मकसद से खाद्य सुरक्षा विभाग ने 18 नमूने भरे हैं। इनमें कोल्ड ड्रिंक्स के 8 नमूने हैं।

विज्ञापन
adulteration of spices
नमूने की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम - फोटो : स्वयं

विस्तार

त्योहारी बाजार में मिलावटी मसालों की सप्लाई कर दी गई है। सात नमूने फेल होने के बाद खाद्य विभाग अलर्ट हो गया है और दुकानों पर जाकर सैंपल लिए जा रहे हैं। जिन दुकानों से लिए गए मसालों के सैंपल फेल हुए हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मसालों के यह सैंपल टप्पल, खैर, अतरौली, शहर के सराय नबाव, सासनी गेट और ताजपुर रसूलपुर से लिए गए थे।

विज्ञापन


इसी माह 18 फरवरी को जारी रिपोर्ट के मुताबिक हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जलजीरा के सैंपल फेल हुए हैं। इनमें खतरनाक केमिकल का प्रयोग किया गया है। रंग भी लगाया गया है।

विज्ञापन

मसालों की रिपोर्ट में पाया गया कि कॉपर सल्फेट, इथोपेन प्रोक्स सहित छह केमिकल जो इनको संरक्षित करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, वह निर्धारित से अधिक मात्रा में पाए गए। इसलिए यह खाने के लिए असुरक्षित करार दिए गए। - दीनानाथ यादव, मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

जो नमूने फेल पाए गए

  • धनिया पाउडर- जीवन ज्योति अजीविका महिला संकुल, समिति टप्पल
  • मिर्च पाउडर- फूडी बाइट, टप्पल, तहसील खैर
  • लाल मिर्च पाउडर- प्रभुजी मसाला आटा चक्की, रामलीला ग्राउंड, नई बस्ती, खैर
  • मिर्च पाउडर- कृष्णा मसाले, गांव नहल, अतरौली
  • जलजीरा मसाला- सराय नबाव, बन्ना देवी , अलीगढ़
  • हल्दी पाउडर- आदर्श नगर, सासनी गेट
  • हल्दी पाउडर- खनक एंटरप्राइजेज, माधव नगर, ताजपुर रसूलपुर

कोल्ड ड्रिंक्स सहित 18 नमूने जांच के लिए भेजे
होली के अवसर पर लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के मकसद से खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को 18 नमूने भरे हैं। इनमें कोल्ड ड्रिंक्स के 8 नमूने हैं। दूध, मक्खन, ग्लूकॉन डी, कैचअप, स्किम्ड मिल्क पाउडर, घी, कुकीज, क्रीम आदि सहित कुल 18 नमूने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed