{"_id":"6a38514ffea4b46da8053f40","slug":"adrm-inspected-passenger-amenities-at-the-station-aligarh-news-c-2-gur1004-1002771-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एडीआरएम ने परखी स्टेशन पर यात्री सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एडीआरएम ने परखी स्टेशन पर यात्री सुविधाएं
विज्ञापन
अलीगढ़ स्टेशन की निरीक्षण करते एडीआरएम। संवाद
प्रयागराज मंडल के एडीआरएम एमएम वारिस ने रविवार को रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने विशेष पर्व व त्योहारों पर उमड़ने वाली भीड़ के नियंत्रण के उपायों पर अधीनस्थों के साथ मंथन किया।
एडीआरएम ने स्टेशन पर मिली खामियों को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और उनमें सुधार के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन के पैदल पुल के साथ ही प्लेटफार्म संख्या व दो व तीन का निरीक्षण किया।
एडीआरएम ने प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर लगे ओएचई खंभे, प्लेटफॉर्म संख्या दो पर लगी व खराब पड़ी क्रेशर बोतल मशीन को हटवाने के निर्देश अफसरों को दिए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय, सीएमआई संजय शुक्ला आदि अधिकारी मौजूद रहे।