{"_id":"64fddbc589f94336eb0789ab","slug":"admission-to-degree-college-will-have-to-be-done-by-16th-september-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 16 सितंबर तक करने होंगे डिग्री कॉलेज में प्रवेश, 12 सितंबर तक होंगे वेब रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 16 सितंबर तक करने होंगे डिग्री कॉलेज में प्रवेश, 12 सितंबर तक होंगे वेब रजिस्ट्रेशन
Sun, 10 Sep 2023 08:37 PM IST
चमन शर्मा
लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस
लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 10 Sep 2023 08:37 PM IST
सार
राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय ने 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ वेब रजिस्ट्रेशन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 सितंबर व प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर कर दी गई है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक संकायों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय ने वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 सितंबर कर दी है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि अब 16 सितंबर कर दी गई है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। कालेजों में कक्षाओं का संचालन भी शुरू हो गया है। इसके बावजूद किन्हीं कारणों से काफी विद्यार्थी अभी भी प्रवेश लेने से वंचित रह गए थे। इन विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए विवि प्रशासन ने फैसला लिया है। ,
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विवि ने 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ वेब रजिस्ट्रेशन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 सितंबर व प्रवेश प्रक्रिया संपन्न करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर कर दी गई है।
विज्ञापन