{"_id":"66bb24728384e536290d453b","slug":"admission-started-in-post-graduation-in-raja-mahendra-pratap-singh-state-university-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय : पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन शुरू, 26 कोर्सों की कट ऑफ यह है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय : पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन शुरू, 26 कोर्सों की कट ऑफ यह है
Tue, 13 Aug 2024 02:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:49 PM IST
सार
आरएमपीएसयू के 26 पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। 13 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी कैम्प कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने 26 परास्नातक पाठ्यक्रमों का कट ऑफ जारी कर दिया है। 13 और 14 अगस्त को सुबह 11 बजे से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विवि के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने बताया कि एमए अर्थशास्त्र में सभी वर्गों का 115.50 से 82.78, एमए शिक्षा में 121.40 से 81.62, एमए अंग्रेजी में 127.70 से 82.78, भूगोल में 134.50 से 84.28 और एमए हिंदी में 126.00 से 72.04 कट ऑफ गया है।
विज्ञापन
इसी तरह एमए गृह विज्ञान में 134.45 से 82.93, एमए सैन्य विज्ञान में 111.40 से 91.30, राजनीति विज्ञान में 124.49 से 71.56, एमए दर्शनशास्त्र में 128.71 से 92.60, एमए संस्कृत में 122.90 से 76.57, एमए समाजशास्त्र में 121.44 से 71.94, एमए प्राचीन इतिहास में 120.00 से 95.68, एमए मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास में 126.21 से 78.14 कट ऑफ गया है।
विज्ञापन
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में 139.61 से 80.29, एमएससी वनस्पति विज्ञान में 139.80 से 82.73, रसायन विज्ञान में 123.60 से 76.06, एमएससी कंप्यूटर साइंस में 116.37 से 93.73, एमएससी गणित में 130.78 से 70.16, एमएससी भौतिक विज्ञान में 131.00 से 70.16 कट ऑफ गया है। एमएससी जंतु विज्ञान में 129.30 से 70.70, एमएससी पर्यावरण विज्ञान में 116.92 से 77.86, एम.कॉम में 130.80 से 74.89, एमएससी कृषि व पादप में 111.93 से 85.16, एमएससी आनुवांशिक व पादप प्रजनन में 120.46 से 95.46 कट ऑफ गया है।
वहीं, एमएससी कृषि विज्ञान के सामान्य में 139.50 से 109.35, पिछड़ा वर्ग में 109.05 से 101.90, अनुसूचित जाति में 106.55 से 94.33, एलएमएम के सामान्य में 107.17 से 83.46, आर्थिक रूप से सामान्य वर्ग में 81.61 से 80.50, पिछड़ वर्ग में 83.04 से 77.89, अनुसूचित जाति में 82.90 से 68.75 कट ऑफ गया है।