{"_id":"667fe841804e3a29a703193a","slug":"admission-on-self-financed-seats-in-amu-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ववित्तपोषित सीटों पर एडमिशन: एएमयू में पढ़ने का सपना होगा पूरा, ऐसे ले सकेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ववित्तपोषित सीटों पर एडमिशन: एएमयू में पढ़ने का सपना होगा पूरा, ऐसे ले सकेंगे प्रवेश
Sat, 29 Jun 2024 04:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 29 Jun 2024 04:26 PM IST
सार
पिछले महीने जिन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा हो चुकी है, जो मेरिट में आ जाएंगे, उनका दाखिला नियमित पाठ्यक्रमों में होगा, जबकि प्रतीक्षा सूची में रहने वाले विद्यार्थियों को स्ववित्तपोषित सीटों पर सीट की उपलब्धता पर मौका मिलेगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों के पढ़ने के ख्वाब को यूनिवर्सिटी हकीकत में बदलेगी। दरअसल, 29 जून को 126 पाठ्यक्रमों के स्ववित्तपोषित सीटों के लिए शुल्क निर्धारण पर मुहर लगेगी। प्रवेश परीक्षा में सफल और प्रतीक्षा सूची में रहने वाले विद्यार्थियों को स्ववित्तपोषित सीटों पर मौका मिलेगा।
विज्ञापन
3 फरवरी को प्रवेश समिति की बैठक हुई थी, जिसमें 126 पाठ्यक्रमों में स्ववित्तपोषित कोटे से दाखिले के लिए प्रस्ताव दिया था, जिस पर 24 फरवरी 2024 को अकादमिक काउंसिल की बैठक में कुलपति ने सीटों पर मुहर लगा दी थी। 25 जून को हुई बैठक में कुलपति प्रो. नईमा खातून ने 126 स्नातक, परास्नातक व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए स्ववित्तपोषित सीटों के लिए कितना शुल्क रखा जाए।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने 14 संकायों के डीन से संबंधित विभागाध्यक्षों से चर्चा कर शुल्क निर्धारित करने की बात कही थी। पिछले महीने इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा हो चुकी है, जो मेरिट में आ जाएंगे, उनका दाखिला नियमित पाठ्यक्रमों में होगा, जबकि प्रतीक्षा सूची में रहने वाले विद्यार्थियों को स्ववित्तपोषित सीटों पर सीट की उपलब्धता पर मौका मिलेगा।
विज्ञापन