{"_id":"6e6061d8944637e84d93654dd5680115","slug":"admission-missan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेजों में दाखिले को होगी मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेजों में दाखिले को होगी मारामारी
अलीगढ़
Updated Mon, 08 Jun 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। महानगर के एडेड कॉलेजों में ग्रेजुएशन में दाखिले को लेकर मारामारी की स्थिति है। डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज एवं टीकाराम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम एवं बीएएलएलबी में कुल 4262 सीटें हैं, जबकि इस वर्ष 58 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने 12वीं पास की है। ऐसे में शहर के एडेड डिग्री कॉलेज में दाखिले का सपना देख रहे छात्र-छात्रा ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावक भी तनाव में हैैं।
यूं तो जनपद में तीन एडेड के अतिरिक्त पांच राजकीय एवं करीब 40 प्राइवेट कॉलेज हैं। लेकिन उच्च शिक्षा का सपना देख रहे अधिकतर छात्रों की पहली पसंद महानगर के डीएस, एसवी एवं टीकाराम गर्ल्स डिग्री कॉलेज होता है। यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड एवं आईसीएसई बोर्ड से इस वर्ष जनपद के करीब 58 हजार छात्रों ने 12वीं पास पास की है। दिक्कत यह है कि इन कॉलेजों में सीटों की संख्या बेहद कम है। एक सत्र में तीनों कॉलेजों में अधिकतम 4260 विद्यार्थी ही दाखिला ले सकते हैं। ऐसे में मारामारी की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है।