फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Administrative officials took to the streets to observe the lock down

लॉक डाउन का पालन कराने को सड़कों पर उतारे प्रशासनिक अधिकारी

Sat, 30 May 2020 11:46 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 30 May 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Administrative officials took to the streets to observe the lock down
बंद पड़ा फूल चौराहा बाजार। - फोटो : Rupesh
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए प्रशासनिक अमला शनिवार को सड़कों पर उतरा। एसडीएम कोल संजीव ओझा ने देहली गेट थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर लोगों सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, सैनिटाइजिंग के लिए जागरूक किया तथा अनावश्यक खुलीं दुकानों को बंद कराया। दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर दुकान को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन



इधर, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने थाना सासनी गेट, देहलीगेट, कोतवाली क्षेत्र का सीओ प्रथम के साथ किया निरीक्षण। उन्होंने महावीर गंज और छपैटी बाजार को सैनिटाइज कराया। अनावश्यक खुलीं दुकानों को तत्काल बंद कराया। बेवजह घूम रहे लोगों को फटकार लगाई। इधर, एएसडीएम कोल प्रवीण यादव ने क्वार्सी थाना क्षेत्र में भ्रमण कर कचौड़ी की दुकान व ढकेल पर लगने वाली भीड़ को लेकर दुकानदारों की जमकर लगाई।
विज्ञापन



उन्होंने पहले दिन चेतावनी देकर छोडऩे सहित रविवार से जुर्माना वसूलने की धमकी दी। वहीं, एक टैंपो में अधिक सवारी होने पर ड्राइवर को पकड़ लिया। हालांकि, उसको हिदायत देकर छोड़ दिया गया। इसके साथ ही फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने भी शहर में कई इलाकों का भ्रमण कर दुकानों पर चेकिंग की। दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग सहित साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed