{"_id":"6259c646975ccb098671ecfd","slug":"administration-will-hold-talks-with-abvp-in-loudspeaker-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः लाउडस्पीकर प्रकरण में एबीवीपी से वार्ता करेगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः लाउडस्पीकर प्रकरण में एबीवीपी से वार्ता करेगा प्रशासन
Sat, 16 Apr 2022 12:56 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर भर के चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारी अडिग बने हैं, जबकि प्रशासन बातचीत के जरिये मामले को तूल देेने से रोकने के प्रयास में है। इस क्रम में शनिवार को प्रशासनिक अफसर एबीवीपी के पदाधिकारियों संग बातचीत करेंगे।
एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि शहर में नई परंपरा शुरू नही होने दी जाएगी। इसको लेकर शासन स्तर से आदेश भी जारी हो गया है। उन्होंने बताया कि एबीवीपी के पदाधिकारियों को इस कार्य का न करने के लिए समझाया जा रहा है। एसीएम प्रथम संजय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने पदाधिकारियों से कई घंटे तक बातचीत की, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। उन्होंने बताया कि शनिवार को एक बार फिर से वे और एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत वार्ता कर समस्या का समाधान खोजेंगे।
लाउडस्पीकर पर अजान होगी तो हनुमान चालीसा बजाएंगे : हिंदू महासभा
हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती ने कहा कि अगर लाउडस्पीकर पर अजान होगी तो हम लाउडस्पीकर पर वेद मंत्र और हनुमान चालीसा बजाएंगे।
विज्ञापन
हिंदू महासभा कार्यालय पर शुक्रवार को लाउडस्पीकर लगाकर भजन, कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ बजाया गया। डॉ. अन्नपूर्णा भारती ने कहा कि एक धर्म विशेष के लोग नियम का उल्लंघन कर रहे हैं। हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहे हैं। कब तक केवल हिंदू नियमों का पालन करेंगे। सुबह-सुबह लाउडस्पीकर पर अजान होने से पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी होती है। परीक्षाएं चल रही है। ध्वनि प्रदूषण भी होता है।
लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण : बजरंग बल
बजरंग बल के नेताओं ने अजान एवं उसके जवाब में सार्वजनिक रूप से लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा भजन आदि करने के प्रयास को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। महानगर कार्यसमिति ने इस प्रतिस्पर्धा को तत्काल रोककर भारतीय न्यायालयों द्वारा निर्गत आदेश की अनुपालन सुनिश्चित करने की मांग की है।
बजरंग बल की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें कहा गया कि लाउडस्पीकर प्रतियोगिता से राष्ट्र में अराजकता एवं सांप्रदायिकता की स्थिति उत्पन्न होगी। महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने कहा कि भारत विश्व की महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। अमेरिका सहित पश्चिमी व इस्लामिक जिहादी देश व्याकुल हैं और भारत में अशांति का वातावरण उत्पन्न करना चाहते हैं। इस अवसर पर शेखर शर्मा, रितेश वर्मा, मोनू पंडित, अमित भारद्वाज, विशाल शर्मा, गुलशन ठाकुर, अजय गुप्ता आदि उपस्थित थे। ब्यूरो