फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Administration seals Maxfort Hospital

मैक्सफोर्ट हॉस्पिटल पर प्रशासन ने लगाई सील

Sat, 15 May 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Administration seals Maxfort Hospital
महिला मरीज से इलाज के नाम पर तय दरों से ज्यादा फीस लेने के मामले में रामघाट रोड स्थित मैक्सफोर्ट अस्पताल को शनिवार को सील कर दिया गया। मरीज के परिजनों ने इस मामले में डीएम से शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर एसीएम द्वितीय के नेतृत्व में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज वार्ड को छोड़कर पूरे अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन

निमोनिया के चलते मैक्सफोर्ट अस्पताल में भर्ती 72 वर्षीय सीमा देवी के परिजनों ने डीएम से शिकायत की थी कि कोविड अस्पतालों की सूची में शामिल मैक्सफोर्ट अस्पताल में तय दरों से ज्यादा 50 हजार रुपये प्रति रोज फीस वसूली जा रही है। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने शनिवार सांय एसीएम द्वितीय अंजुम बी व एसीएमओ डा. महेंद्र माथुर के नेतृत्व में टीम भेजकर जांच कराई।
विज्ञापन

आरोप सही पाए जाने पर अस्पताल को सील करा दिया। अस्पताल संचालक डॉ चितरंजन सिंह ने कार्रवाई को गलत बताया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 6 मई को ही उनके अस्पताल की कोविड इलाज संबंधी मान्यता खत्म करते हुए इसे कोविड अस्पतालों की सूची से हटा दिया है। ऐसे में हम कोविड नियमों के हिसाब से चार्ज लेने के लिए बाध्य नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएम अंजुम बी ने बताया कि ज्यादा फीस लेने की शिकायत सही मिली है। अस्पताल की ओपीडी व रजिस्टर को सील करने के साथ संचालक को निर्देश दिए है कि हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के अलावा कोई नया मरीज भर्ती नहीं किया जाए। सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने कहा कि कोविड काल में इलाज के नाम पर निमोनिया के मरीज से एक दिन में 50 हजार फीस वसूलना कहां का न्याय है, जो भी अस्पताल जरूरत से ज्यादा फीस वसूली करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed