फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Administration is waiting for police report

जहरीली शराब कांड : प्रशासन को है पुलिस रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 07 Jul 2021 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Administration is waiting for police report
जहरीली शराब कांड के 27 आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सभी 27 आरोपियों की संपत्ति का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन को पुलिस रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों की संपत्ति अटैचमेंट/ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड में 29 मई से 10 जून तक जिले के 109 लोगों की जान गई थी। इसके बाद डीएम चंद्रभूषण सिंह ने प्रशासनिक स्तर पर टीम का गठन किया था। एसएसपी स्तर पर शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। मुकदमे दर्ज किए गए। हजारों लीटर मिथाइल अल्कोहल बरामद किया। 80 से अधिक आरोपियों को दबोचा गया। इन आरोपियों में से अब तक 27 पर गैंगेस्टर की जा चुकी है। इस शराब कांड के पहले दिन ही अपराधियों की संपत्ति को जब्त कर ध्वस्त करने के आदेश सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से दिए गए थे। अब पुलिस स्तर से गैंगेस्टर दर्ज हो गई है तो प्रशासन भी इस एक्ट की धारा 14-ए के तहत कार्यवाही करने के लिए तैयार हो गया है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि एक भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध धंधा करके उन्होंने जो संपत्ति अर्जित की है, उसे जब्त कर ध्वस्त किया जाएगा। पुलिस स्तर से रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed