फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADM City Court imposed a fine of 5.56 lakhs on 28 adulterers

अलीगढ़ : एडीएम सिटी कोर्ट ने 28 मिलावटखोरों पर 5.56 लाख का जुर्माना ठोका

Thu, 03 Mar 2022 01:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
ADM City Court imposed a fine of 5.56 lakhs on 28 adulterers
जिले में खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावटखोरी की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग लगातार अभियान छेड़े हुए है। ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद भी खाद्य पदार्थों में मिलावट थम नहीं रही है। ऐसे ही जिले के 28 मिलावटखोरों पर एडीएम कोर्ट से 5.56 लाख का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल के कोर्ट ने इगलास के मोहल्ला सत्य नगर के अरुण कुमार पर 15 हजार, शहर के देहलीगेट क्षेत्र के घुड़ियाबाग के अमर बंसल पर 20 हजार, ताला नगरी के मैसर्स क्वालिटी ट्रेडर्स पर 50 हजार, मैरिस रोड के हरिओम नगर निवासी चारुल, सेंटर प्वाइंट के राजीव कुमार जलाली पर 50 हजार रुपये का जुर्माना किया है। खैर- बांकनेर के गोपाल सिंह पर 11 हजार, तारापुर निवासी नौनिहाल सिंह पर 12 हजार, जयगंज निवासी मुनेश कुमार पर आठ हजार, देहलीगेट के नगला मसानी के भूदेव प्रसाद शर्मा पर 25 हजार, क्वार्सी की संजय गांधी कॉलोनी निवासी ब्रह्मदेव पर दो मामलों में 23 हजार, महुआखेड़ा के ग्रांड वेल्यू मॉल रामघाट रोड निवासी अजय सिंह पर 40 हजार व फर्म बीकानेर वालों पर सात हजार का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन

जयगंज निवासी चंद्रशेखर पर छह हजार, चंडौस निवासी ओम गुप्ता पर 15 हजार, बरेली के शाहजहांपुर रोड निवासी अंबे शक्ति फूड्स पर 80 हजार, पिसावा निवासी श्री राधारानी ट्रैडर्स पर 50 हजार, संजय गांधी कॉलोनी निवासी जगदीश कुमार पर 15 हजार, जवां निवासी चंद्रवीर सिंह पर छह हजार, हाथरस रोड इगलास निवासी मोर मुकुट पर आठ हजार, अतरौली के नरौना- अकापुर निवासी किशन सिंह पर 12 हजार, दोदपुर गरीब मंजिल निवासी फैजान माजिद पर छह हजार रुपये जुर्माना किया गया है। गुरुद्वारा रोड घनश्यामपुरी निवासी किशन कुमार पर आठ हजार, इगलास के पढ़ील निवासी भूरा पर आठ हजार, टप्पल के तकीपुर निवासी नरेंद्र चौधरी पर 15 हजार, अतरौली के भोलागढ़ निवासी धर्मपाल पर छह हजार व भोला नगर रामघाट रोड निवासी वेदवटी फूड पर 25 हजार का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed