फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Additional Municipal Commissioner

अलीगढ़ : विद्युत पोल पर पंपलेट चिपकाने पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 05 Apr 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Additional Municipal Commissioner
शहर के विद्युत खंभों एवं सार्वजनिक संपत्ति पर पंफलेट और स्टीकर आदि चिपकाने पर चार लोगों के खिलाफ नगर निगम ने थाना क्वार्सी में एफआईआर दर्ज कराई है। यह अपनी तरह का पहला मामला है। इसका उद्देश्य शहर की दीवारों को गंदगी से बचाना है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त के नेतृत्व में नगर निगम की राजस्व टीम ने विद्युत खंभों पर पंफलेट एवं स्टीकर चिपकाने वाले चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अमीर निशा खालिद प्लाजा शेरवानी मार्केट के सामने जियाल कंप्यूटर प्वाइंट, दीनदयाल हॉस्पिटल के सामने स्काई हाइट एडीए, रामबाग कॉलोनी गली नंबर 1 माइलस्टोन एकेडमी एवं स्वर्ण जयंती नगर स्थित एम क्लासेस के प्रोपराइटर क्रमश: अताउल्ला, अजीत, चिराग एवं प्रशांत के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 1984 एवं आईपीसी की धारा 425 एवं 426 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि नगर निगम अधिनियम 1959 में उल्लेखित प्रावधानों के अंतर्गत नगर निगम द्वारा महानगर में विज्ञापन प्रदर्शित किए जाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाती है। परंतु रामघाट रोड पर अवैध रूप से इन प्रोपराइटर द्वारा पंफलेट, स्टीकर आदि चिपका कर दीवारों के स्वरूप को गंदा करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि विद्युत खंभे पर पंफलेट चिपकाने पर एफआईआर की कार्रवाई पहली बार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed