{"_id":"eca5cbfa890bbfa0d1edbe82f0cdd14a","slug":"addictive-had-to-kill-principle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की लत के िलए किया था पि्रंंसिपल का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की लत के िलए किया था पि्रंंसिपल का कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू एसटीएस हाईस्कूल (मिंटो सर्किल) के पूर्व प्रिंसिपल शफीक अहमद की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त चाकू और प्रिंसिपल का नीले रंग का एक्टिवा स्कूटर बरामद कर लिया है। 26 अक्तूबर 2015 की रात को शफीक अहमद की हत्या उनके जकरिया मार्केट स्थित फ्लैट नंबर 6 में कर दी गई थी।
इस मामले के खुलासे के लिए एसएसपी जे रविंद्र गौड़ ने एसपी सिटी और सीओ तृतीय के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन प्रभारी के साथ टीम को लगाया था। पुलिस के मुताबिक नशे के लिए कम पड़ रहे खर्चे को पूरा करने के लिए लूट के इरादे से हत्या की गई थी। घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र हनीफ ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को एसपी सिटी डॉ. ब्रजेश सिंह ने अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में बताया कि 8 दिसंबर को तड़के तीन बजे धौर्रा पुलिया पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने नीले रंग के एक्टिवा स्कूटर (संख्या-यूपी 81बीई5019) सहित दो युवकों को पकड़ लिया।
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी असद पुत्र सैयद चांद अली मूल रूप से मकान नंबर 8, चाणक्य चौक, विजयनगर, शिवपुरी गाजियाबाद का रहने वाला है और वर्तमान में सर सैयद नगर में रहता है।
असद पांच वर्ष पहले जकरिया मार्केट में क्वार्टर नंबर 5 (मृतक शफीक अहमद के बराबर वाले फ्लैट) में रहता था। उसके बाद यह लोग सर सैयद नगर में शिफ्ट हो गए। हाई स्कूल की पढ़ाई के बाद असद नशे का आदी हो गया।
जकरिया मार्केट पर पान की एक दुकान पर असद की मुलाकात फैजान सलीम पुत्र सलीमुद्दीन निवासी नगला पटवारी से हुई।
वह भी नशा करता था। इन दोनों ने अपने नशे के शौक के लिए पैसा जुटाने के इरादे से घटना की प्लानिंग की। पुलिस ने बताया कि शफीक अहमद की पत्नी अधिकतर अपने बेटे के साथ दिल्ली या कोटा रहती थीं।