फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA will vacate 94 houses without taking possession of the registry

बिना रजिस्ट्री कब्जा जमाए 94 आवासों को खाली कराएगा एडीए

Sun, 18 Sep 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:36 AM IST
सार

महानगर की शांति निकेतन कॉलोनी में बिना बैनामा कराए ही 25 वर्षों से कब्जा जमाए बैठे कब्जेदारों के 94 आवासों को खाली कराकर बेदखल किया जाएगा।डबल स्टोरी 94 ईडब्ल्यूएस आवासों का आवंटन नहीं हो सका।प्राधिकरण को आवंटित आवासों के लिए शुल्क न जमा करने वाले आवासों की याद आई थी।

विज्ञापन
ADA will vacate 94 houses without taking possession of the registry

विस्तार

महानगर की शांति निकेतन कॉलोनी में बिना बैनामा कराए ही 25 वर्षों से कब्जा जमाए बैठे कब्जेदारों के 94 आवासों को खाली कराकर बेदखल किया जाएगा। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने इसकी तैयारी कर ली है। एडीए ने वर्ष 1997 में शाहजमाल क्षेत्र में शांति निकेतन कॉलोनी विकसित की थी।
विज्ञापन

इनमें 308 एलआईजी, 400 ईडब्लूएस एवं 94 डबल स्टोरी ईडब्ल्यूएस आवास बनाए थे। इसमें एलआईजी एवं ईडब्लूएस आवासों का आवंटन हो गया। आवंटियों से 10 फीसद धनराशि अग्रिम रूप में लेकर बैनामे करते हुए किस्तें तय कर दी। आवंटियों को आवासों पर कब्जा भी दे दिया गया।
विज्ञापन

डबल स्टोरी 94 ईडब्ल्यूएस आवासों का आवंटन नहीं हो सका। विभागीय अफसरों की मदद से इन आवासों पर बिना रजिस्ट्री-बैनामे कराए ही अवैध कब्जा कर लिया गया। वर्षों से तमाम लोग अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट एडीए की ओएसडी एवं प्रभारी सचिव बी अंजुम ने एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी को सौंप दी है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में कुल 94 आवासों को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण को आवंटित आवासों के लिए शुल्क न जमा करने वाले आवासों की याद आई थी। इसमें पुरानी फाइलों को निकलवाया गया। एडीए वीसी की ओर से 400 आवंटियों के खिलाफ नोटिस जारी कर बकाया किस्त जमा कराने के लिए कहा गया। बकाया जमा न करने पर आवंटन निरस्त कर दिया गया। आवंटी इसको लेकर कोर्ट पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed