फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA will install CCTV cameras in schools and colleges

सुरक्षा: स्कूल-कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएगा एडीए, 27 विद्यालयों में लगेंगे 12 लाख से, टेंडर निकाला

Sun, 03 Nov 2024 01:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 03 Nov 2024 01:45 PM IST
सार

अलीगढ़ के राजकीय, वित्तपोषित विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। एक-एक विद्यालयों में 4-5 कैमरे लगने हैं। 27 विद्यालयों में 12.34 लाख रुपये की लागत से कैमरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
ADA will install CCTV cameras in schools and colleges
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) शहर के राजकीय, वित्त पोषित विद्यालयों और महाविद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। इसके लिए टेंडर निकाला गया है।

विज्ञापन


शहर के राजकीय, वित्तपोषित विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। एक-एक विद्यालयों में 4-5 कैमरे लगने हैं। 27 विद्यालयों में 12.34 लाख रुपये की लागत से कैमरे लगने हैं। हालांकि, एसवी कॉलेज, डीएस कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरे पहले से लगे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह डीएस इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, बाबूलाल जैन कन्या इंटर कॉलेज, चिरंजीलाल कन्या कॉलेज सहित अन्य वित्त पोषित विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जरूरत पड़ने पर और भी कैमरे लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज भी हैं, जहां सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। एडीए के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि कैमरे लगाने के लिए 27 विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। कैमरे लगाने की समय-सीमा 3 महीने निर्धारित की गई है। इसके लिए टेंडर निकाला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed