{"_id":"683199a65c8dec8229071616","slug":"ada-vice-president-kuldeep-meena-took-charge-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ADA: नवागत उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा ने संभाला कार्यभार, ट्रांसपोर्ट नगर और ग्रेटर अलीगढ़ की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ADA: नवागत उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा ने संभाला कार्यभार, ट्रांसपोर्ट नगर और ग्रेटर अलीगढ़ की ली जानकारी
Sat, 24 May 2025 03:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 24 May 2025 03:34 PM IST
सार
एडीए वीसी रहीं अपूर्वा दुबे को लखनऊ में सूडा का निदेशक बनाया गया है। इनके स्थान पर बुलंदशहर के सीडीओ रहे कुलदीप मीणा को एडीए का उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
एडीए उपाध्यक्ष कुलदीप मीणा
- फोटो : विभाग
विस्तार
बुलंदशहर से स्थानांतरित होकर अलीगढ़ आए आईएएस कुलदीप मीणा ने एडीए उपाध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर और ग्रेटर अलीगढ़ योजना सहित बड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि समय से कार्य पूरा किया जाए। इसके बाद कार्यालय का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रख रखाव और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शासन ने कुछ दिनों पहले आधा दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया था। जिसमें एडीए वीसी रहीं अपूर्वा दुबे को लखनऊ में सूडा का निदेशक बनाया गया है। इनके स्थान पर बुलंदशहर के सीडीओ रहे कुलदीप मीणा को एडीए का उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
23 मई को कुलदीप मीणा के एडीए कार्यालय पहुंचने पर सचिव दीपाली भार्गव, एसडीएम अतुल आनंद, एटीपी प्रीति आदि अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन