फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA removes encroachment

अलीगढ़ : एडीए ने अवैध कब्जों को कराया ध्वस्त

Tue, 05 Apr 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
ADA removes encroachment
अवैध कब्जों को लेकर जिला प्रशासन के अभियान के बाद अब एडीए (अलीगढ़ विकास प्राधिकरण) ने भी सरकारी जमीनों पर हो रहे कब्जों को हटवाने का अभियान शुरू कर दिया है। सोमवार को एडीए की प्रभारी सचिव अंजुम बी व एसीएम प्रथम मोहम्मद जफर के नेतृत्व में एक टीम ने स्वर्ण जयंती नगर स्थित राज्य कर्मचारी कॉलोनी में करीब तीन करोड़ कीमत की 1800 वर्ग मीटर जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया।
विज्ञापन

प्रभारी सचिव अंजुम बी के अनुसार एडीए की इस जमीन पर स्थानीय निवासी हरी सिंह का कब्जा था और उसने कोर्ट में एडीए के खिलाफ अपील दायर कर रखी थी। इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। डीएम स्तर से भी इस कीमती जमीन पर एडीए के पक्ष में आदेश हुआ था। इस आदेश के अनुपालन में टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर जेसीबी मशीन की मदद से कब्जा हटवा दिया। उन्होंने बताया कि शहर में सीलिंग की जमीनों पर भी लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इन कब्जों को ध्वस्त करने व कब्जामुक्त कराने का अभियान जारी है। इस मौके पर टीम में एडीए के सहायक अभियंता आरके गुप्ता, दूधनाथ वर्मा, गंगेश सिंह, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed