फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ADA itself filed 35 objections on the draft of Master Plan 2031

महायोजना 2031 के प्रारूप पर खुद एडीए ने दर्ज करायीं 35 आपत्तियां

Tue, 19 Jul 2022 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
ADA itself filed 35 objections on the draft of Master Plan 2031
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की महायोजना 2031 के प्रारूप में खामियों की भरमार देखने को मिली है। खुद एडीए की ओर से इस महायोजना में शहर के मुख्य मार्गों, प्रमुख बाजारों के दोनों ओर स्ट्रीट बाजार घोषित करने की मांग समेत 35 आपत्तियां दर्ज करायी गईं हैं।
विज्ञापन

नई महायोजना 2031 के प्रारूप को शहर के 570 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। एडीए भी इस प्रारूप से संतुष्ट नहीं है। इसलिए एडीए की 35 आपत्तियों में प्रमुख रूप से स्ट्रीट बाजार को लेकर आपत्ति हैं। भू उपयोग परिर्वन के लिए जो लोग शासन में जा चुके हैं उनके भू उपयोग को भी बदलने के लिए आपत्ति दर्ज करायी गई है। जिससे सभी प्रमुख सड़कों पर व्यावसायिक व आवासीय नक्शे एक साथ ही पास किए जा सकें। एडीए ने पहली बार 1980 से 2001 के बीच 2001 महायोजना लागू की थी। इसमें दो नगर पालिकाओं के साथ ही शहर के आठ किमी के दायरे में आने वाले 203 गांव और हरदुआगंज नगर पंचायत को शामिल किया गया। 2001 से 2021 के बीच दूसरी महायोजना को 10 जनवरी 2003 को स्वीकृति दी गई थी। 2001 महायोजना वाले क्षेत्रफल को इस महायोजना में शामिल किया गया था। महायोजना 2031 के प्रारूप में भी जिले के 610 गांव और 11 नगर नगरीय निकायों को शामिल किया गया है।?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed