{"_id":"63c06ea9262ef740f11cc7df","slug":"ada-demolished-illegal-colony-built-in-25-bigha-city-office-news-ali3089522119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एडीए ने ध्वस्त की 25 बीघा में बनीं अवैध कॉलोनी, नक्शा नहीं कराया था पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एडीए ने ध्वस्त की 25 बीघा में बनीं अवैध कॉलोनी, नक्शा नहीं कराया था पास
Fri, 13 Jan 2023 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 08:30 AM IST
सार
राष्ट्रीय राजमार्ग-91 अलीगढ़ दिल्ली जीटी रोड हाईवे बाईपास पर मुल्लापाड़ा भुजपुरा निवासी श्रीराम कॉलोनाइजर्स के संचालक नरेंद्र कुमार द्वारा 25 बीघा क्षेत्रफल में बिना ले आउट पास कराए ही एक कॉलोनी विकसित की गई है। एडीए विकसित कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
लाल डिग्गी पर नगर निगम की चेतावनी के बाद भवनों को तोड़ते मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिना नक्शा पास कराए ही अवैध निर्माण करने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-91 अलीगढ़ दिल्ली जीटी रोड हाईवे बाईपास पर कोतवाली नगर क्षेत्र में बिना नक्शा विकसित की गई अवैध कॉलोनी पर बृहस्पतिवार को कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
एडीए की प्रवर्तन टीम ने करीब 25 बीघा क्षेत्रफल में विकसित कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। बाउंड्रीवाल तोड़ने के साथ ही सड़क, नाली एवं बने हुए ऑफिस को भी जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया। एडीए अफसरों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास पर मथुरा रोड के निकट कोतवाली नगर क्षेत्र में मुल्लापाड़ा भुजपुरा निवासी श्रीराम कॉलोनाइजर्स के संचालक नरेंद्र कुमार द्वारा 25 बीघा क्षेत्रफल में बिना ले आउट पास कराए ही एक कॉलोनी विकसित की गई है।
विज्ञापन
पिछले दिनों संबंधित कॉलोनाइजर्स को नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी ले आउट पास नहीं कराया गया। एडीए ने अवैध कॉलोनी का मौके पर बोर्ड भी लगा दिया। अब एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने यहां पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर दी। जेसीबी मशीन से इंटरलाकिंग की सड़क को ध्वस्त कर दिया गया। बिल्डर के कार्यालय को भी गिरा दिया गया।
विज्ञापन
बिजली के खंभे, नाली एवं बाउंड्रीवाल को भी ध्वस्त किया गया। करीब तीन घंटे तक यह कार्रवाई चली। टीम में सहायक अभियंता आरके गुप्ता, अवर अभियंता अनिल कुमार सिंह, गंगेश कुमार सिंह, मनोज कुमार शर्मा, श्यामवीर सिंह, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।