{"_id":"5d167d038ebc3e3ca164d435","slug":"ada-aligarh-aligarh-news-ali2070275117","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 बिल्डर्स और कॉलोनाइजर्स पर होंगे मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 बिल्डर्स और कॉलोनाइजर्स पर होंगे मुकदमे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2009 में सर्वे कर शहर की 52 कॉलोनियों को अवैध घोषित करने के बाद अलीगढ़ विकास प्राधिकरण अब उन कालोनियों को काटने वाले बिल्डर्स और कालोनाइजर्स के खिलाफ अगले दो सप्ताह में मुकदमे दर्ज कराएगा। विधान परिषद की आश्वासन समिति के आदेश पर यह कार्रवाई होनी है। प्राधिकरण के सचिव डीएस भदौरिया के अनुसार अर्बन प्लैनिंग एक्ट की धारा 26 के तहत सीजीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
शहर में 1981 से 2009 के बीच बनी धड़ल्ले से अवैध कालोनियों का कटान बिल्डर्स और कालोनाइजर्स ने एडीए की नाक के नीचे किया। इन कालोनियों का कोई भी लेआउट व नक्शा प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत नहीं कराया गया। 2009 में एडीए इन अवैध कालोनियों के खिलाफ जागा और शहर भर की कालोनियों की जांच पड़ताल की गई। इस सर्वे में 52 कालोनियों अवैध निकली। इसके बाद से ही इन कॉलोनियों को काटने वाले बिल्डर्स और कालोनाइजर्स पर कार्रवाई होने की चर्चा होती रही। शासन की मंशा के अनुसार कालोनियों को नियमित कराने का भी प्रयास प्राधिकरण ने किया, जिसमें प्राधिकरण विफ ल रहा। जिसके बाद इन कालोनियों में में रहने वाले लोगों से प्राधिकरण ने संपर्क किया।
मगर, प्राधिकरण द्वारा तय किए गए शुल्क के देय के लिए कालोनियों में रहने वाले लोग तैयार नहीं हुए। और न ही नियमानुसार कालोनी के 50 फीसदी वाशिंदों ने कालोनी को वैध करने की लिखित तौर पर अनुमति मांगी। इसके चलते यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसी बीच विधान परिषद में एमएलसी जगवीर किशोर जैन ने अवैध कालोनियों को नियमित किए जाने के संबंध में प्रश्न उठाया। इसके बाद विधान परिषद की आश्वासन समिति ने इस मुद्दे पर पर निगाह डाली और प्रमुख सचिव आवास विकास को आदेश दिया कि इन सभी कालोनियों को विकसित करने वाले बिल्डर व कालोनाइजर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
यह कालोनियां घोषित की गईं अवैध
पंच नगरी, गोमती नगर, साकेत विहार, प्रयाग विहार, तिरुपति बिल्डर्स द्वारा निर्मित कालोनी, श्रीधाम क ालोनी, विष्णु धाम, स्वर्ण नगरी, प्रिंस नगर, संत नगर, रामप्यारी विहार, केशव विहार, राधिका विहार, सुरक्षा विहार के सामने जीटी रोड एडीए कालोनी तक, सुदर्शन नगर, हमदर्द नगर, ग्रीन एनक्लेव, गुलमोहर पार्क , सागर अपार्टमेंट कालोनी, रियाजउद्दीन कालोनी, सपना कालोनी, सन सिटी कालोनी, फ ोर्ट सिटी, दारुल सलाम कालोनी, गून प्लेस कालोनी, अलीनगर, अब्दुल्ला नगर पूर्व कालोनी, अब्दुल्ला नगर पश्चिम कालोनी, सबरी गार्डन कालोनी, गरीब नवाज कालोनी, निशांत बाग कालोनी, आलमबाग कालोनी, गुलमार्ग कालोनी, इंजीनियर एवं कर्मचारी सहकारी कालोनी, राजीव नगर, टीचर्स कालोनी, राज्य कर्मचारी कल्याण निगम कालोनी, शंकर विहार, राज विहार, कृ ष्ण विहार, नंदन वन, शिवधाम आवासीय कालोनी, खेरेश्वर धाम आवासीय कालोनी, विजय विहार, कृष्णा नगर, रामदास नगर, सूर्य सरोवर, राज्य कर्मचारी लोक सहकारी आवास समिति, आरके पुरम, शांति पुरम, लोधीपुरम, विवेक विहार विस्तार कॉलोनी।