फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Action will be taken to hide the information of black fungus

ब्लैक फंगस की सूचना छिपाने पर होगी कार्रवाई

Mon, 17 May 2021 01:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken to hide the information of black fungus
ब्लैक फंगस बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने गाइड लाइन जारी कर दी है। निजी अस्पताल संचालक व चिकित्सकों को हिदायत दी गई है कि इस बीमारी से संबंधित मामला मिलने पर इसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दें। सूचना छिपाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच बीमारी की फर्जी सूचना देने वाले एक निजी चिकित्सक को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौर में ब्लैक फंगस की दस्तक से हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश में कई केस मिल चुके हैं। हालांकि जिले में एक भी मामला नहीं मिला है। लेकिन बीमारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बावजूद इसके स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने ब्लैक फंगस को लेकर गाइड लाइन जारी कर दी हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने निजी अस्पताल संचालक व चिकित्सकों को हिदायत दी है कि ब्लैक फंगस का कोई भी मामला उनके अस्पताल में आए तो वे इसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दें। सूचना न देने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ कल्याणी ने बताया कि ब्लैक फंगस बीमारी की फर्जी सूचना प्रसारित करने के मामले में एक निजी चिकित्सक को नोटिस दिया गया है। उसे जवाब देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed