{"_id":"685438c1eb586b34970fa4bf","slug":"action-taken-on-water-logging-on-khair-road-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Nagar Nigam: जलभराव पर ठेकेदार-इंजीनियर को नोटिस, वेतन रोका, एजेंसी पर 20 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Nagar Nigam: जलभराव पर ठेकेदार-इंजीनियर को नोटिस, वेतन रोका, एजेंसी पर 20 लाख का जुर्माना
Thu, 19 Jun 2025 09:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 19 Jun 2025 09:50 PM IST
सार
सड़क निर्माण का काम कार्यदायी फर्म पीपीएस को सौंपा गया। जिसके कारण वहां जल भराव हो रहा है। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अधिकारियों से खैर रोड पर जलभराव की वजह पूछी, तो पता चला कि कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरती है। जिस पर यह कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ के खैर रोड पर जलभराव को लेकर ठेकेदार और इंजीनियर को नोटिस जारी किया गया है। वेतन भी रोक दिया है। कार्यदायी एजेंसी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
सीएम ग्रिड योजना के तहत नगर निगम ने 29.58 करोड़ की लागत से वार्ड 11, 15 व 34 में खैर रोड स्थित हीरालाल की पुलिया से नादा पुल चौराहा तक 2.56 मीटर लंबी सड़क निर्माण का काम कार्यदायी फर्म पीपीएस को सौंपा है। इस कार्य के कारण पिछले कई दिनों से इस इलाके में जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन
इस पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने सहायक अभियंता दानिश नकवी और अवर अभियंता गिरीश कुमार को नोटिस देकर वेतन रोक दिया है। 19 जून को नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अधिकारियों से खैर रोड पर जलभराव की वजह पूछी, तो पता चला कि कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरती है।
विज्ञापन