{"_id":"68fdd18eccc1ccd2dc0d293d","slug":"action-taken-against-policemen-in-aligarh-2025-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई: अलीगढ़ में चौकी प्रभारी-सिपाही व दरोगा निलंबित, इंस्पेक्टर चंडौस लाइन हाजिर, दो अन्य बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई: अलीगढ़ में चौकी प्रभारी-सिपाही व दरोगा निलंबित, इंस्पेक्टर चंडौस लाइन हाजिर, दो अन्य बदले
Sun, 26 Oct 2025 01:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:21 PM IST
सार
अलीगढ़ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने काम के प्रति लापरवाही को देखते हुए चंडौस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामेंद्र शुक्ला को लाइनहाजिर कर दिया। वहीं दो अन्य को दूसरे जिले में तबादला होने पर बदला गया है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में सासनी गेट के भगवान नगर में दो गुटों की भिड़ंत में चौकी प्रभारी दरोगा व बीट सिपाही को लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। साथ में दोनों गुटों पर पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। मुकदमे में भाजपा पार्षद पुत्र भी शामिल है।
विज्ञापन
भगवान नगर व एडीए सासनी गेट के दो युवा गुटों में बुधवार रात भी झगड़ा हुआ था। इसमें एडीए सासनी गेट के हर्षराज की ओर से भगवान नगर के अभिषेक पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद हर्षराज व भाजपा पार्षद पुत्र प्रशांत पक्ष ही अपने साथियों को लेकर शुक्रवार को अभिषेक पक्ष पर हमलावर हो गया। दोनों ओर से मारपीट के बीच पत्थर चले। गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर उन्हें फूंकने का प्रयास हुआ। पुलिस के पहुंचने पर भीड़ तितर-बितर हो गई।
विज्ञापन
एसएसपी नीरज जादौन ने बुधवार को झगड़े के बाद शुक्रवार की रात फिर दोनों गुटों के टकराव को चौकी प्रभारी व बीट सिपाही की लापरवाही माना है। इसी लापरवाही के चलते पला चौकी प्रभारी विकाश चंद्र शर्मा व बीट सिपाही आजाद सिरोही को निलंबित कर दिया है। निलंबन को लेकर तर्क है कि मुकदमे के बाद नामजद गुट पकड़ा नहीं गया। वह घर पर था। मुकदमा कराने वाला गुट भी हमलावर हो गया। उसकी इस हरकत का किसी को इनपुट नहीं था।
विज्ञापन
दोनों गुटों पर मुकदमा दर्ज
शुक्रवार रात हुए झगड़े को लेकर सासनी गेट एसएचओ हरिभान सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें एक पक्ष के हर्षराज, भाजपा पार्षद पुत्र प्रशांत ठाकुर, विकास ठाकुर, मृदुल, यशराज, रमन, रितिक, कृष्ण राज को नामजद व पांच-छह को अज्ञात आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष से अभिषेक, गोपाल, डेनी, विशाल, आशीष, जीत, सुमित नामजद व आठ-दस अज्ञात आरोपी बनाए हैं। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार प्रकरण में आरोपियों की तलाश की जा रही है। इलाके में पुलिस बल लगा हुआ है। अब स्थितियां सामान्य हैं। साथ में सीसीटीवी से घटना के साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
क्रिकेट अकादमी पर मारपीट में दरोगा निलंबित
सासनी गेट क्षेत्र के मथुरा रोड की एक क्रिकेट अकादमी के बाहर दबंगों द्वारा मारपीट करने व तोड़फोड़ करने की घटना को भी एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में भी सासनी गेट चौकी प्रभारी दयाशंकर को निलंबित कर दिया है। यह घटना चौकी से कुछ दूरी पर ही हुई। वहां दबंगों ने मारपीट के बाद वाहनों में तोड़फोड़ की लेकिन चौकी प्रभारी के स्तर से तत्काल कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर निलंबित किया गया है।
इंस्पेक्टर चंडौस लाइन हाजिर, दो अन्य बदले
अलीगढ़ एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने काम के प्रति लापरवाही को देखते हुए चंडौस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामेंद्र शुक्ला को लाइनहाजिर कर दिया। वहीं दो अन्य को दूसरे जिले में तबादला होने पर बदला गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस लाइन से प्रबल प्रताप सिंह को थाना प्रभारी चंडौस बनाया गया है। थाना प्रभारी बरला व थानाध्यक्ष गंगीरी के गैर जनपद स्थानांतरण होने पर इंस्पेक्टर सुशील कुमार को थाना प्रभारी बरला व उप-निरीक्षक कुलवीर सिंह को थानाध्यक्ष गंगीरी बनाया गया है।