{"_id":"69f5af140d3199797b04cad8","slug":"action-taken-against-aligarh-policemen-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Police: बदसलूकी करने पर दरोगा लाइन हाजिर, तीन दरोगा और नौ आरक्षी किए इधर-उधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Police: बदसलूकी करने पर दरोगा लाइन हाजिर, तीन दरोगा और नौ आरक्षी किए इधर-उधर
Sat, 02 May 2026 01:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 02 May 2026 01:32 PM IST
सार
अलीगढ़ जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और जनसुनवाई को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक युवक को सरेआम थप्पड़ मारने और गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल होने पर मडराक थाने में तैनात दरोगा धर्मपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, दरोगा धर्मपाल सिंह एक युवक से दुर्व्यवहार कर रहे थे। पीड़ित ने दरोगा की मनमानी का वीडियो बनाना शुरू किया, तो दरोगा ने आपा खो दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दरोगा ने युवक को गालियां देते हुए जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होकर अधिकारियों तक पहुंचा, एसएसपी नीरज जादौन ने गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दरोगा धर्मपाल को पुलिस लाइन भेजने के साथ विभागीय जांच का आदेश दे दिया। कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दरोगा के खिलाफ आगे की दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
तीन दरोगा और नौ आरक्षी इधर-उधर
अलीगढ़ जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और जनसुनवाई को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। एक ही स्थान पर लंबे समय से जमे तीन दरोगा और नौ मुख्य आरक्षी समेत कई सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि यह स्थानांतरण पुलिस की कार्यप्रणाली में गतिशीलता लाने के लिए किया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी गई है कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता अक्षम्य होगी। ड्यूटी के प्रति सुस्ती बरतने वालों पर आने वाले समय में और भी कठोर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन