फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Action against students below 18 years of age come by bike

प्रधानाचार्य ध्यान दें: 18 साल से कम के विद्यार्थी बाइक से आए तो होगी कार्रवाई, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Thu, 11 Jul 2024 04:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 04:14 PM IST
सार

18 वर्ष से कम आयु के छात्रा-छात्राओं का स्कूटी या बाइक से स्कूल आना प्रधानाचार्य को मुसीबत में डाल सकता है, उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
Action against students below 18 years of age come by bike
स्कूटी चला रहे नाबालिग छात्र को समझाते ट्रैफिक कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

अगर 18 साल से कम आयु के विद्यार्थी बाइक लेकर कॉलेज आए तो प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई होगी। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

विज्ञापन


अलीगढ़ डीआईओएस सर्वदानंद ने राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्तविहीन विद्यालयों के 143 प्रधानाचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक की। उन्होंने कहा कि जो 18 साल उम्र से ज्यादा हैं, उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस के साथ बाइक लाने की छूट होगी, लेकिन बाइक से न आएं तो बेहतर होगा।
विज्ञापन

सिविल लाइन्स रोड पर स्कूटी चला रहे नाबालिकों को समझाते एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद उत्तम व पुलिस कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ाने, उपस्थिति शत-प्रतिशत करने पर जोर दिया। बोर्ड कक्षाओं के परिणाम में सुधार के लिए प्रधानाचार्य स्वयं कक्षाओं में जाकर देखें। कॉलेज में विभिन्न क्लब बनाए जाएं, ताकि विद्यार्थियों में नेतृत्व व प्रतियोगिता की भावना का विकास हो सके। उन्होंने जिले में चार राजकीय बालिका विद्यालयों में बन रहे छात्रावासों, ऑपरेशन जागृति, सड़क सुरक्षा, प्रोजेक्ट अलंकार आदि की प्रगति जानीं। उन्होंने अटल टिंकरिंग लैब व कबीर एक्सीलेंस फाउंडेशन की कंप्यूटर लैब की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाने के लिए प्रेरित किया।

डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों से कहा कि कॉलेज के पुरातन छात्रों से संपर्क कर अपने यहां पर स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय के लिए उनसे सहयोग मांगें। संचालन डॉ. संजय सिंह ने किया। बैठक में अंबुज जैन, प्रदीप कुमार, प्रमोद श्रोतिय, मुनेश कुमार सिंह, विपिन कुमार, कौशलेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, कुशल पाल सिंह, डालेश कांकरान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed