फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Action against Maulana Kalim was done out of vengeance: Shivpal

अलीगढ़ः मौलाना कलीम पर कार्रवाई बदले की भावना से की गई : शिवपाल

Fri, 24 Sep 2021 12:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Action against Maulana Kalim was done out of vengeance: Shivpal
प्रेसवार्ता में जानकारी देते प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : CITY OFFICE
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हुकूमत हमेशा इकबाल से चलती है। योगी सरकार में इकबाल दिखाई नहीं देता। सरकार चलाने का जिम्मा अधिकारियों पर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन के मामले में मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी, पूर्व मंत्री आजम खां सहित अन्य लोगों पर कार्रवाई बदलने की भावना से की गई है, जो उचित नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वह शमशाद मार्केट स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन के लिए तैयार हूं, लेकिन अखिलेश यादव उन्हें मिलने का समय नहीं दे रहे हैं। कई दफा कोशिश कर चुका हूूं। अखिलेश मिलने के लिए तैयार होंगे, तो उनसे जरूर मिलेंगे। यह सवाल अखिलेश से पूछना चाहिए। संघर्ष के बूते वह सत्ता में आए थे और संघर्ष करके फिर सत्ता में आएंगे। फिलहाल, विधानसभा चुनाव-2022 में उनकी पार्टी 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को एक साथ आना होगा, तभी भाजपा को हराया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बहुत खराब है। हत्या, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ गई हैं। थाने में बगैर रिश्वत के काम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन के मामले में मौलाना कलीम सिद्दीकी की गिरफ्तारी, पूर्व मंत्री आजम खां सहित अन्य लोगों पर कार्रवाई बदलने की भावना से की गई है, जो उचित नहीं है। आजम खां का शिक्षा के क्षेत्र बहुत बड़ा योगदान है। संभल के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्लियामेंट बोर्ड तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह, महासचिव सुभाष लोधी, महानगर अध्यक्ष बाबा फरीद आजाद, जिलाध्यक्ष राम अवतार यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुबीन खान, राजा आदि मौजूद रहे। इससे पहले मडराक टोल प्लाजा पर डॉ. रक्षपाल सिंह के नेतृत्व में शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया गया।

शिवपाल से सपाइयों ने की भेंट
शमशाद मार्केट स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित निजी कार्यक्रम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह से सपाई भी मिलने आए थे। उनसे मिलकर चले गए। कुछ उनके चले जाने के बाद भी आए, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed