{"_id":"66d883fa2b37853526013f96","slug":"acquisition-of-11-7270-hectares-of-land-worth-rs-20-crores-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 करोड़ से 11.7270 हैक्टेयर भूमि का अधिग्रहण: एक दिन में कराए 28 बैनामे, किसान बने करोड़पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 करोड़ से 11.7270 हैक्टेयर भूमि का अधिग्रहण: एक दिन में कराए 28 बैनामे, किसान बने करोड़पति
Wed, 04 Sep 2024 09:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 04 Sep 2024 09:30 PM IST
सार
जीटी रोड पर तहसील कोल के गांव जुलूपुर सिंहौर व जसरथपुर में भूमि अधिग्रहण करने का कार्य प्रगति पर है। परियोजना में दोनों ग्रामों में निजी कृषकों की 81.0303 हेक्टेयर भूमि का समझौते के आधार पर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। जबकि 6.8577 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि का क्रय व पुर्नग्रहण करते हुए 87.8880 हेक्टेयर भूमि का बैनामा किया गया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ डिफेंस कॉरिडोर
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ जिले में डिफेंस कॉरिडोर परियोजना के द्वितीय चरण के लिए जिला प्रशासन ने एक ही दिन में 20 करोड़ की धनराशि से 28 किसानों से 200 बीघा (11.7270 हेक्टेयर) भूमि का बैनामा कराया है।
विज्ञापन
किसान जमीन देने के बदले मुआवजा पाकर मालामाल हो रहे हैं। एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि जीटी रोड पर तहसील कोल के गांव जुलूपुर सिंहौर व जसरथपुर में भूमि अधिग्रहण करने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि परियोजना में दोनों ग्रामों में निजी कृषकों की 81.0303 हेक्टेयर भूमि का समझौते के आधार पर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। जबकि 6.8577 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि का क्रय व पुर्नग्रहण करते हुए 87.8880 हेक्टेयर भूमि का बैनामा किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसानों के बैंक खाते में 07 कार्यदिवस के अंदर संपूर्ण धनराशि पहुंच रही है। एक ही दिन में 200 बीघा भूमि का बैनामा कराया जाना परियोजना को अवश्य ही गति प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि 21 हेक्टेयर भूमि के बैनामा के लिए कोषागार से टोकन निर्गत हो चुके हैं। जिनका अगले दो दिन में बैनामा कराया जाएगा। इसके बाद डिफेंस कॉरिडोर के द्वितीय चरण की लगभग आधी भूमि का अधिग्रहण हो जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 20.4505 हेक्टेयर भूमि का डिफेंस कॉरिडोर परियोजना के पक्ष में बैनामा हो चुका है। ग्राम जसरथपुर व जुलूपुर सिंहौर में 4.7568 हेक्टेयर भूमि का पुर्नग्रहण हो चुका है। निजी कृषकों की 39.2499 हेक्टेयर व पुर्नग्रहण के लिए 2.1009 हेक्टेयर भूमि शेष है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि यदि किसी किसान ने समझौता नहीं किया है तो वह तहसील कोल में तहसीलदार कार्यालय में संपर्क कर समझौता पत्र भर सकता है।