फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Achleshwar temple

अचलेश्वर मंदिर की दीवार ढहने पर गरमाई राजनीति

Fri, 21 May 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Achleshwar temple
अचलेश्वर महादेव मंदिर की दीवार ढहने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है। बजरंग दल के साथ ही पूर्व महापौर शकुंतला भारती एवं कुछ भाजपा नेता इस घटना के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों पर फोन नहीं उठाने का आरोप भी लग रहा है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत करीब 25 करोड़ों की लागत से अचल सरोवर का सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। अचल सरोवर के आसपास करीब 40 धार्मिक स्थल एवं छोटे-बड़े भवन हैं। इसमें कई में दरारें भी पड़ी हैं। बजरंग दल के संयोजक गौरव शर्मा एवं पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने इस घटना के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया है। चेतावनी दी है कि इसमें लापरवाही हुई तो चुप नहीं बैठेंगे। शकुंतला भारती कहती हैं कि 500 साल पुराने मंदिर में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर निगम के अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता ने कहा कि अचलेश्वर महादेव मंदिर हिंदू समाज का आस्था का केंद्र है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। भाजपा नेता राहुल चेतन ने कहा कि पूरे घटना की जानकारी मुख्यमंत्री को देंगे और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। संस्कार भारती के जिला संयोजक भुवनेश आधुनिक ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी जनता की भावनाओं से खेल रहे हैं। स्थानीय निवासी अजय लिथो का कहना है कि करोड़ों की लागत से करीब डेढ़ साल से चल रहे सौंदर्यीकरण का काम कही दिखाई नहीं दे रहा है। आखिर करोड़ों रुपये कहां गए। भाजपा नेता मानव महाजन ने कहा कि प्राचीन अचलेश्वर महादेव मंदिर का एक हिस्सा ढहना शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed