फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused who tried to steal from bank arrested

Aligarh News: बैंक में चोरी का प्रयास करने वाले आरोपी गिरफ्तार, यू ट्यूब से ली शटर काटने की जानकारी

Fri, 19 Jan 2024 03:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 19 Jan 2024 03:37 AM IST
सार

चोरों ने यू ट्यूब से शटर काटने की जानकारी ली। चोरों ने बैंक की तिजौरी को काटने का प्रयास किया था।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली और 17 जनवरी की रात्रि सासनी रोड स्थित डबल गंग नहर के समीप से चारों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Accused who tried to steal from bank arrested
बैंक में चोरी के प्रयास की घटना के संबंध में जानकारी देते सीओ डॉ. केजी सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस रोड स्थित एक बैंक में चोरी करने के प्रयास में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरों ने बैंक की तिजोरी काटने की कोशिश की थी।

विज्ञापन


सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को तहसील के सामने स्थित एचडीएफसी बैंक के मुख्य गेट पर लगे शटर को काटने के बाद चोर अंदर घुस गए थे। चोरों ने बैंक की तिजौरी को काटने का प्रयास किया था। इस संबंध में शाखा प्रबंधक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली और 17 जनवरी की रात्रि सासनी रोड स्थित डबल गंग नहर के समीप से चारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लधौली के मजरा नगला बंजारा निवासी मोन पुत्र करुआ, राहुल पुत्र रामबाबू, सरजीत पुत्र धर्मवीर व प्रदीप उर्फ लप्पा पुत्र संजय है। पूछताछ में इन्होंने चोरी की बात स्वीकार ली। आरोपियों के कब्जे से गैस कटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, प्लास व बाइक आदि बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यू ट्यूब से ली शटर काटने की जानकारी
चोरों ने बताया उनको रुपये की जरूरत थी। इसके लिए चोरी का प्लान बनाया। उन्होंने यू ट्यूब से शटर व तिजोरी काटने की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed