फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused of Tappal Tragedy exposed after going Jail

जेल जाने के बाद उजागर हो रहे असलम की दहशत के किस्से, महिलाओं-बेटियों में रहता था उसका खौफ 

Sun, 16 Jun 2019 09:41 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टप्पल(अलीगढ़)
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टप्पल(अलीगढ़) Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 16 Jun 2019 09:41 PM IST
विज्ञापन
Accused of Tappal Tragedy exposed after going Jail
अलीगढ़ मर्डर केस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

ढाई साल की मासूम की हत्या में जेल गया असलम अब कभी छूट पाएगा या नहीं, यह तो कानून तय करेगा। मगर इतना जरूर है कि उसके जेल जाने के बाद उसके मोहल्ले व आसपास के घरों की महिलाएं और बेटियां खुद को आजाद महसूस कर रही हैं। उसकी दहशत का आलम यह था कि बहन-बेटियां और महिलाएं देर सबेर घर से अकेले निकलने में कतराती थीं। करीब दो साल पहले भी वह एक 15 साल की बच्ची संग हरकत में जेल गया था। मगर असलम के पिता ने उसे जमानत पर जल्द रिहा करा दिया। इसके बाद उसके हौसले खासे बुलंद थे। महिलाओं पर फब्तियां कसना, छेड़खानी करना उसका शगल बन गया था। 

विज्ञापन


असलम की हरकत से शर्मसार हुई पड़ोस में ही रहने वाली 15 साल की बेटी की 48 वर्षीय मां अपना दुख बयां करते हुए बताती है कि 16 मार्च 2017 को असलम उसके घर में कूद आया था। बाथरूम में नहा रही बेटी संग उसने हरकत की थी। उसे मौके पर दबोचा गया। पुलिस ने पॉक्सो व गुंडा एक्ट में उसे जेल भी भेजा। मगर असलम के पिता ने उसकी बहुत जल्द जमानत करा ली। बस इस दहशत में उस बेटी की मां ने अपनी बेटी कम उम्र में ही जल्दी शादी कर दी।
विज्ञापन


उसे डर था कि जेल से छूटकर आने के बाद कहीं असलम उसकी बेटी के साथ कुछ भला बुरा न कर दे। आज महिला बेहद खुश है, चलो किसी तरह वह जेल तो गया और ऊपर वाले से दुआ करती है कि अब वह बाहर न आए। वह महिला बताती है कि जो मर्द अपनी बेटी संग घिनौनी हरकत कर सकता है, उसके लिए किसी अन्य महिला या बहन-बेटी की इज्जत क्या मायने है। यही वजह थी कि उससे महिलाएं डरा करती थीं। अपनी बेटियों को व खुद शौच आदि के लिए देर सबेर अकेले घर से नहीं निकलने देती थीं। मगर आज वह खुद को आजाद महसूस कर रही हैं। उनकी पुलिस से अपील है कि वह ज्यादा से ज्यादा तगड़ी कार्रवाई कर उसे जेल में ही रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज पेशी पर आएंगे बच्ची के हत्यारोपी, रिमांड पर होगा फैसला

टप्पल कांड में आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने किया है आवेदन, सुनवाई आज
टप्पल की ढाई साल की मासूम की हत्या के मामले में जेल गए मुख्य आरोपी जाहिद व असलम की आज सोमवार को कोर्ट में पेशी होगी। दोनों को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने आवेदन किया है। इसी आवेदन पर अदालत ने दोनों को जेल से तलब किया है। यहां उनकी रिमांड पर बहस के बाद फैसला होगा कि उन्हें रिमांड पर दिया जाए या नहीं और अगर दिया जाएगा तो वह कितने समय के लिए रिमांड पर जाएंगे। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि इन दोनों से करीब 25 सवालों पर पूछताछ होनी है। इसलिए इन्हें रिमांड पर लेने की कवायद की जा रही है। वहीं उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी फॉरेंसिक एक्सपर्ट से अध्ययन के लिए चंडीगढ़ व लखनऊ  भेज दी गई है। बाकी कार्रवाई रिपोर्ट मिलने पर की जाएगी।

बच्ची के पिता आज फिर आएंगे कोर्ट में बयान के लिए
ढाई साल की मासूम बच्ची के पिता व बाबा ने शपथ पत्र पर अपने बयान पुलिस को दे दिए हैं। मगर अभी विधिक राय लेकर यह तय होना बाकी है कि उनके अदालत में बयान दर्ज कराए जाएं या नहीं। दोनों सोमवार को यहां पहुंचेंगे। उनके यहां आने पर आगे की प्रक्रिया तय होगी। बता दें कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को सख्त सजा के प्रयास में हर कानूनी पहलू पहले से पूरा कर लेना चाह रही है। ताकि अभियोजन पक्ष पैरवी के दौरान किसी स्तर पर कमजोर न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed