फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Accused of son of rape and demanded two lakh rupees from father

Aligarh News: बेटे को दुष्कर्म का आरोपी बता कर पिता से मांगे दो लाख, पर सच कुछ और निकला

Fri, 24 May 2024 05:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 24 May 2024 05:32 AM IST
सार

पिता के मोबाइल नंबर पर व्हॉट्सअप कॉल आई। जिसकी डीपी में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी का फोटो लगा था। फोन करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि तुम्हारा बेटा जो लाइब्रेरी चलाता है, वह चार दिन पहले बाहर घूमने गया था। जहां उसने अपने दोस्तों के साथ एक युवती संग दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन
Accused of son of rape and demanded two lakh rupees from father
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुलिस प्रशासन लगातार साइबर अपराध पर लगाम कसने के लिए जनता को जागरूक कर रहा है। वहीं साइबर ठग हर दिन नये पैंतरे आजमा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कस्बे में लाइब्रेरी संचालक के पिता के साथ हुआ। एक ठग ने व्हाॅट्सएप काल कर उनके बेटे को दुष्कर्म का आरोपी बता कर दो लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा। समय रहते सतर्कता बरतने से उनके साथ बड़ी ठगी होने से बच गई।

विज्ञापन


दरबर निवासी सौरभ चौधरी कस्बे में लाइब्रेरी संचालित करते हैं, उनके पिता योगेन्द्र सिंह रोडवेज के अलीगढ डिपो में सेवारत हैं। 23 मई को सौरभ लाइब्रेरी पर थे, पिता डिपो में कार्य कर रहे थे। सौरभ ने बताया कि सुबह करीब साढे ग्यारह बजे उनके पिता के मोबाइल नंबर पर व्हॉट्सअप कॉल आई। जिसकी डीपी में इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी का फोटो लगा था। फोन करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि तुम्हारा बेटा जो लाइब्रेरी चलाता है, वह चार दिन पहले बाहर घूमने गया था। जहां उसने अपने दोस्तों के साथ एक युवती संग दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन


पुलिस सौरभ सहित उसके चार दोस्तों को लाइब्रेरी से पकड़ लाई है। अगर उसे बचाना है तो फौरन दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दो, उसे छोड़ दिया जाएगा। हद तो तब हो गई जब साइबर ठग ने योगेन्द्र सिंह को झांसे में लेने के लिए रोते हुए बचाने की गुहार लगाते फर्जी सौरभ बने किसी व्यक्ति से बात भी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ कुछ दिन पहले बाहर घूमने गए थे, यह बात पिता को पता थी। सूचना को सुनकर योगेंद्र सिंह घबरा गए और ठग की बातों का विश्वास कर लिया। अपने छोटे भाई प्रदीप सिंह को फोन कर पूरी घटना बताई और रकम का इंतजाम करने के लिए कहा। प्रदीप सिंह ने तत्काल सौरभ को फोन किया तो मामला खुल गया। इसके बाद योगेंद्र सिंह की जान में जान आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed